Let’s travel together.

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी पचड़ी पानी में लगाएगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

0 51

मनोज द्विवेदी अनूपपुर 

भारतीय रेडक्रास सोसाइटी जिला शाखा अनूपपुर के अध्यक्ष एवं कलेक्टर हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं युवा दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा अनूपपुर द्वारा 06 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। इसी क्रम में 12 जनवरी 2026 (सोमवार) को ग्राम पड़री-पानी, हेल्थ ब्लॉक अनूपपुर में एक निःशुल्क बृहद स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
यह शिविर प्रातः 9:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें अनुभवी चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखानपुर के सचिव डॉ कुमार तिवारी ने बताया कि शिविर में सिकल सेल एनीमिया, ब्लड प्रेशर एवं शुगर (एनसीडी), टीबी एवं मलेरिया, मौसमी बीमारियों, दंत रोगों तथा कुपोषित बच्चों की जांच एवं आवश्यक उपचार की व्यवस्था रहेगी। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा अनूपपुर के सभापति डॉ आरपी सोनी द्वारा क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं। यह आयोजन भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, मध्य प्रदेश राज्य शाखा भोपाल के निर्देशानुसार एवं जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से संपन्न किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डरे-सहमे भटक रहे 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया     |     पंचायत भवन पलोहा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजित     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार तीन माह से जलभराव में रहने को मजबूर     |     संदिग्ध हड्डियों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, बजरंग दल ने जांच की मांग, विदिशा से भोपाल जा रहा था ट्रक     |     नरखेड़ा में आज से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ     |     महालक्ष्मी व्रत पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, मिट्टी के हाथी पर विराजमान महालक्ष्मी की प्रतिमाओं की हुई पूजा     |     पुलिया के नीचे जा गिरा ईंटों से भरा 407 वाहन, बाल-बाल बचा चालक     |     12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी,रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में     |     स्वच्छता ही स्वस्थ और सशक्त समाज की बुनियाद-नितिन अग्रवाल      |     ग्राम पंचायत धरसींवा में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत औऱ ग्राम सभा एवं  सम्मान समारोह का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811