Let’s travel together.

सिल्वर सखी द्वारा रंगोली प्रतियोगिता एवं विंटर मेला का सफल आयोजन

0 443

सिल्वर स्प्रिंग रहवासी सोसायटी में रंग, रचनात्मकता, शॉपिंग और स्वाद का संगम, बड़ी संख्या में रहवासियों ने लिया आनंद

रजनी खेतान इंदौर

सिल्वर स्प्रिंग रहवासी सोसायटी में सिल्वर सखी के तत्वावधान में रंगोली प्रतियोगिता एवं विंटर मेला का भव्य और सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला, पुरुष और बच्चों सहित बड़ी संख्या में रहवासियों ने सहभागिता की और आयोजन का उत्साहपूर्वक आनंद उठाया।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पारम्परिक एवं परमानेंट ऑइल पेंट रंगोली के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल ममता द्विवेदी एवं ममता कौर ताज द्वारा मूल्यांकन के उपरांत प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए।

पारम्परिक रंगोली वर्ग में गौरी जोशी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि यशस्वी अग्रवाल एवं नीतू मित्तल संयुक्त रूप से द्वितीय तथा पायल अग्रवाल एवं जिया अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं परमानेंट ऑइल पेंट रंगोली वर्ग में अदिति अग्रवाल को विजेता घोषित किया गया।पुरस्कार वितरण सरोज पी. एन. मिश्रा एवं शारदा उपाध्याय के करकमलों द्वारा किया गया।
विंटर मेले में शॉपिंग और खान-पान के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। मेले में फुलकी क्रिएशन गारमेंट्स, बरखा बेकर्स, वंदना कटियाल हेयर एसेसरीज सहित खाने-पीने के कई स्टॉल लगाए गए, जहाँ रहवासियों ने स्वादिष्ट व्यंजनों और खरीदारी का भरपूर आनंद लिया।

इस आयोजन को सफल बनाने में राजगढ़वाला फर्नीचर, दीक्षा ऑर्गेनिक एवं एएसजी आई हॉस्पिटल का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर सिल्वर स्प्रिंग रहवासी सोसायटी के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। सिल्वर सखी परिवार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक सौहार्द, सामुदायिक सहभागिता और सर्दियों की खुशियों को और अधिक रंगीन बनाने वाला सिद्ध हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811