नियुक्ति से क्षेत्र एवं जिले के युवाओं में खुशी की लहर, लोगों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
राहुल राजोरिया रायसेन
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा दीपक दांगी को रायसेन जिले के लिए आयोग मित्र बनाए जाने पर क्षेत्र सहित पूरे जिले में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अनेक लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
दीपक दांगी लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को उठाने और जनहित के मुद्दों पर आवाज बुलंद करने के लिए उनकी पहचान क्षेत्र में रही है।
उनकी नियुक्ति को क्षेत्र के युवाओं और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों ने एक सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि इससे जिले में मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और आमजन की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने दीपक दांगी को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और निष्ठा के साथ करेंगे।