Let’s travel together.

ठेकेदार की लापरवाही से अधूरा पड़ा हिनोतिया तालाब निर्माण कार्य

0 29

-16 करोड़ रुपये का टेंडर

– वर्ष 2025 तक पूरा होना था काम, प्रशासन के निर्देशों के बावजूद निर्माण अधूरा

– 1820 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा, सैकड़ों किसानों को होगा लाभ

आठ गांवों के किसानों को काम पूरा होने का इंतजार

– सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले के गैरतगंज क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निर्माणाधीन हिनोतिया तालाब परियोजना ठेकेदार की कथित लापरवाही के चलते अब तक अधूरी पड़ी है। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत इस परियोजना का टेंडर ठेकेदार द्वारा लिया गया था तथा निर्माण कार्य वर्ष 2025 तक पूरा किया जाना निर्धारित था, लेकिन तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी काम पूरा नहीं हो सका है।

इस परियोजना के पूर्ण होने से लगभग 1820 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी और सैकड़ों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। क्षेत्र के किसानों को उम्मीद थी कि तालाब का निर्माण समय पर पूरा होने से उन्हें खेती के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा तथा फसलों की पैदावार में भी वृद्धि होगी। लेकिन निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी से किसानों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

इन गांवों के किसानों को मिलेगा लाभ

हिनोतिया तालाब परियोजना से गैरतगंज, हिनोतिया खालसा, घाना, झिरनिया, गेहुरास, केसली, गैरतपुर, बमोरी घाट एवं चांदोनीगंज सहित आसपास के गांवों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलना प्रस्तावित है।

प्रशासन के निर्देश भी बेअसर, आखिर कब पूरा होगा निर्माण?

बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य में देरी को लेकर प्रशासन द्वारा संबंधित ठेकेदार को निर्देश भी दिए जा चुके हैं, इसके बावजूद कार्य में अपेक्षित गति नहीं आई और परियोजना अब तक अधूरी है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब परियोजना की समय सीमा वर्ष 2025 निर्धारित थी, तो अब तक निर्माण कार्य पूरा क्यों नहीं हुआ? क्या ठेकेदार की जवाबदेही तय की जाएगी?

किसानों के हितों को देखते हुए प्रशासन से मांग है कि निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय समीक्षा कराई जाए, ठेकेदार की लापरवाही पर जवाबदेही तय की जाए तथा निर्धारित समय-सीमा में तालाब का शेष निर्माण पूरा कराया जाए। ताकि करोड़ों रुपये की इस महत्वपूर्ण परियोजना का वास्तविक लाभ किसानों को मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ठेकेदार की लापरवाही से अधूरा पड़ा हिनोतिया तालाब निर्माण कार्य     |     दीपावली की खुशियां, जरूरतमंद बच्चों के नाम      |     सात्विक ने किया जिले का नाम गौरवान्वित      |     भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ का दीपावली मिलन व अन्नकूट उत्सव हर्षोल्लास से मना     |     बल्लू यादव बने आयोग मित्र, दो वर्ष के लिए मिली जिम्मेदारी     |     सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन      |     मानव अधिकार आयोग में दीपक दांगी को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, रायसेन जिले के आयोग मित्र बनाए गए     |     गंजबासौदा पटाखा बाजार में भीषण आग, मची भगदड़; करोड़ों का सामान खाक     |     रायसेन तहसील परिसर में आतिशबाजी दुकानों की नीलामी, तहसीलदार की मौजूदगी में 64 पटाखा दुकानें नीलाम     |     बालमपुर घाटी में फिर हादसा: गेहूं से भरा ट्रक 10 फीट गहरी खाई में पलटा, चालक घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811