Let’s travel together.

भाजपा जिला कार्यालय में नवीन जिला कार्य समिति गठन को लेकर पर्यवेक्षको ने की रायशुमारी

0 151

सांसद, विधायकों और अपेक्षित पदाधिकारीयो से वन टू वन चर्चा कर मांगे नाम

सी एल गौर रायसेन

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सोमवार को नवीन कार्य समिति की घोषणा को लेकर नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक हरीश कोटवाल एवं महेंद्र भटनागर का आगमन हुआ, इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत बंदन किया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में मौजूद अपेक्षित पदाधिकारीयो से वन टू वन चर्चा कर नाम मांगे गए,वही सांसदों में शिवराज सिंह चौहान एवं दर्शन सिंह चौधरी से दूरभाष पर चर्चा कर नाम लिए गए हैं । भाजपा जिला कार्य समिति के साथ अन्य 10 समितियो का भी गठन होना है, जिनके के लिए सदस्यों के नाम भी लिए गए हैं, उनमें नगरीय निकायों में एल्डर मेन, सरकारी वकील, जनभागीदारी समिति, जेल समिति, स्वास्थ्य समिति, जन अभियान परिषद, गौ संवर्धन, रेड क्रॉस, जिला विकास समिति एवं शांति समिति आदि शामिल हैं।
इस अवसर पर रायशुमारी के लिए आयोजित की गई बैठक में जिला भाजपा संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल , स्वास्थ्य राज्य मंत्री एवं उदयपुरा विधायक नरेंद्र शिवाजी पटेल, डॉ प्रभु राम चौधरी, विधायक सुरेंद्र पटवा, वरिष्ठ नेता हरनाम सिंह राजपूत,पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, जोधा सिंह अटवाल, सुरेंद्र तिवारी, नरेंद्र सिंह कुशवाह सहित अपेक्षित वरिष्ठ पदाधिकारीगण शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |     ग़ैरतगंज में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ के समय तय     |     4.75 करोड़ की सड़क बनी मुसीबत,रिपटे नहीं बनने से हादसों का खतरा, डंपर खाई में पलटा     |     तालाब में उमड़ी सफेद पक्षियों की चहल-पहल, भोजन की तलाश में दिनभर मंडराते रहे पक्षी     |     भीषण जल संकट की मार, सांची क्षेत्र में सूखने लगी ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल     |     एनसीसी कैडेट्स का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न     |     30 हजार की अवैध शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार… लेकिन असली शराब माफिया कौन?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811