अनुराग शर्मा सीहोर
न्यू अथर्व फाउंडेशन द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर 50 बच्चों को नए कपड़ों का वितरण किया गया। प्रयास सिर्फ कपड़े बांटना नहीं, बल्कि उन बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उनके त्योहार को खुशियों से भरना है।फाउंडेशन के सभी सदस्यों का यही मानना है कि कोई भी त्योहार किसी जरूरतमंद परिवार या बच्चे के लिए अधूरा और बेरंग नहीं रहना चाहिए।

फाउंडेशन का संकल्प है कि हम हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचें, उसकी परेशानी में उसका सहारा बनें और उसकी खुशियों की वजह बनें।हमारा लक्ष्य केवल समाज सेवा करना नहीं, बल्कि हर चेहरे पर मुस्कान लाना है।