सी के पारे हरदा
हरदा जिले के मोरगढ़ी हॉस्टल में बाहरी छात्रों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। हॉस्टल के छात्रों द्वारा बताया कि बाहरी छात्र द्वारा हमें मारा पीटा गया है। क्योंकि हॉस्टल में कोई जवाबदेही अधिकारी उपस्थित नहीं है ।घटना के बाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा अधीक्षकों को रात में हॉस्टल में रहने हेतु एवं सीसीटीवी चालू रखने के सख्त निर्देश दिए,परंतु जांच के बाद हकीकत कुछ और निकली।
टीम ने जब शासकीय पोस्ट मैट्रिक एससी बालक छात्रावास और ब्लॉक शासकीय उत्कृष्ट छात्रावास का जायजा लिया तो दोनों जगह अधीक्षक हॉस्टल में नहीं मिले,और उनके रूम में ताले लगे हुए मिले। सुरक्षा के लिए हॉस्टल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी बंद मिले इससे यह सिद्ध होता है कि अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं नहीं हो पा रहा है ।जब पोस्ट मेट्रिक हॉस्टल के अधीक्षक गौतम अहिरवार को फोन द्वारा संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा मैं बाहर हूं वही उत्कृष्ट हॉस्टल की अधीक्षक से संपर्क फोन द्वारा किया गया तो उन्होंने बताया कि मैं भोपाल में हूं। जिम्मेदार अधिकारी नदारत थे छात्र अकेले थे छात्रों ने बताया कि साहब कभी कभार आते हैं रात में वह अपने घर चले जाते हैं और हॉस्टल का में गेट रसोइया बंद करता है, छात्रों को कहना है कि अगर वह व्यवस्थाओं के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो,उन्हें प्रताड़ित किया जाता है।