Let’s travel together.

विधायक देवेंद्र जैन के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर योजनाओं के क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

0 72

विधायक देवेंद्र जैन ने कार्यकर्ताओं से कहा- सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना है

रंजीत गुप्ता ​शिवपुरी

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन के निवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में भाजपा के समस्त मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी और ऊर्जावान कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
जनकल्याणकारी योजनाओं पर मंथन
​बैठक के दौरान वक्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पिछले दो वर्षों में प्रदेश में हुए विकास कार्यों और समाज के हर वर्ग के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। विधायक देवेंद्र जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना है।
​बैठक में डॉ. मोहन यादव सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। लाड़ली बहना, किसान कल्याण और अन्य क्षेत्रीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई। आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
​बैठक के अंत में विधायक जैन ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही सरकार की योजनाएं धरातल पर सफल हो रही हैं। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला चिकित्सालय शिवपुरी में ओआरएस जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन       |     गुरुपूर्णिमा विशेष – दुनिया को आत्मबोध कराने वाले गुरु का गांव आज भी अपनी पहचान को मोहताज     |     गुरु ही मोक्षमार्ग के पथप्रदर्शक, उनके ज्ञान को न नापा जा सकता है और न तौला जा सकता है : निर्यापक मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     दीवानगंज समिति के सामने 80 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण शुरू, वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     तीन बेटियां होने के बाद भी दर-दर भटकने को मजबूर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला     |     बालमपुर की आस्था का केंद्र बनेगा प्राचीन खेड़ापति माता मंदिर, ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुआ जीर्णोद्धार     |     मानसून की बेरुखी से धान की खेती पर संकट, 50 गांवों के किसान परेशान     |     स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियान     |     शिवपुरी में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने निकाली ऊर्जा मंत्री की अर्थी       |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की पहल: उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों एवं अप्रवासी भारतीयों की जानकारी अनिवार्य रूप से थाना को देने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811