Let’s travel together.

मोहनखेड़ा ब्रिज पर महिला से चेन छीनने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार

0 319

1.20 लाख रुपए मूल्य की चेन बरामद की, अन्य आरोपियों पर इनाम घोषित

मनोज बैरागी सरदारपुर धार 

मोहनखेड़ा ब्रिज के पास महिला से सोने की चेन झपटने वाले आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 1.20 लाख रुपए मूल्य की चेन बरामद की है। जबकि तीन अन्य आरोपी अब भी – फरार हैं। घटना 28 नवंबर की है। जब फरियादिया कृतिका पत्नी शुभम रायली निवासी पुराना बस स्टैंड चंद्रशेखर मार्ग मोहनखेड़ा जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली थी और फरार हो गए थे। थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि सोमवार को आरोपी संतोष देवका निवासी गुड़ा थाना टांडा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 1.20 लाख रुपए की चोरी की चेन जब्त की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी राजेंद्र, रोहित और अनिल साथ मिलकर यह वारदात अंजाम दी। पुलिस अधीक्षक ने फरार तीनों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम
घोषित किया है। बताया सभी को जल्द पकड़ा लिया जाएगा। इस कार्रवाई में नरेश कोठे, प्रकाश वसुनिया, जयेंद्र, अंकित, दिलीप, साइबर शाखा प्रभारी उप निरीक्षक प्रशांत गुंजाल, प्रशांत सिंह, भानु प्रताप सिंह और रोहित शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |     स्काउट-गाइड एवं विद्यार्थियों ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सिलवानी में जश्न पटाखों और मिठाइयों के साथ मनाया विजय उत्सव     |     मदनी में लगातार सिंचाई मोटर्स पंप की चोरियां,दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थाने     |     अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ धरने पर बैठे पटवारी     |     दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने बचाई अपनी सीट, घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को करीब 6 हजार वोटों से हराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811