सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
सांची विधानसभा क्षेत्र के गैरतगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बाढ़ेर में विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा लाखों रुपए की लागत से पूर्ण हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर ग्राम बाढ़ेर में 71 लाख रुपए की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया गया। वहीं वन उपज समिति द्वारा 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया गया।

इसके साथ ही ग्राम जमुनिया में 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर उसे ग्रामीणों को समर्पित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना है, जिससे आमजन को लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.एन. मांडरे, देहगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष वीर सिंह लोधी, गैरतगंज नगर मंडल अध्यक्ष संजय जैन सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इसके पूर्व ग्राम चांदपुर में विधायक की माता की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया, जिससे बच्चों एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल रहा।