Let’s travel together.

बुजुर्गों के सम्मान के साथ नपाध्यक्ष जिनेश सिंघई का जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया गया

0 147

​भव्य आयोजन में लाड़ली बहनों ने दिया लंबी उम्र का आशीर्वाद

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले के ​गैरतगंज नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश सिंघई ‘मिंटू भैया’ ने बुधवार को अपना जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया, जिसमें उन्होंने सामाजिक सद्भाव और बुजुर्गों के सम्मान को प्राथमिकता दी। इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें लाड़ली बहनों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें लंबी उम्र का आशीर्वाद दिया।

नपाध्यक्ष जिनेश सिंघई के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सुबह से ही शुभचिंतकों का जमावड़ा शुरू हो गया था। उन्होंने अपने दिन की शुरुआत मानव परोपकार से संबंधित गतिविधियों से की। उन्होंनेसरकारी स्कूलों में पहुंचकर जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े भेंट किए गए।​पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से लाड़ली बहनों के साथ मिलकर पौधरोपण किया गया। ​मुख्य कार्यक्रम स्थल, नगर परिषद के सामुदायिक भवन में, सुंदर कांड का पाठ कराया गया। ​दोपहर बाद मुख्य समारोह में नपाध्यक्ष ने बुजुर्गों का सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों को कंबल वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

नगर की लाड़ली बहनों ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर अपने ‘लाड़ले अध्यक्ष’ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया और उन्हें आशीर्वाद देते हुए लंबी उम्र की कामना की। ​जन्मदिन के इस मंच से नपाध्यक्ष ने नगर के उन व्यक्तियों का भी सम्मान किया जो निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं जिनमे ​गौसेवक मोनू माहेश्वरी का सम्मान, ​जहरीले जीव जंतुओं को निस्वार्थ ढंग से पकड़ने वाले मुकेश जैन का सम्मान, ​’भारत दर्शन’ के लिए चयनित हुई सीएम राइज़ की मेधावी छात्रा सिमरन आर्य का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में केक काटा गया और नप पदाधिकारियों, कर्मियों, सर्वसमुदाय के लोगों और गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक रूप से अध्यक्ष को बधाई दी।

​इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय जैन, भाजपा नेता नरेंद्र पटेल, सुभाष चंद जैन, हरिकृष्ण गौर, रामकृपाल श्रीवास्तव, मान सिंह भूरा, मुजीब अंसारी, शिखर चंद जैन, महेंद्र तिवारी, गुलाब सिंह यादव, संतोष राय, तहसीलदार नरेश राजपूत, सीएमओ सुधीर उपाध्याय, पार्षद मो खालिद, भगवानदास रजक सहित अनेक गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने संबोधन के माध्यम से नपाध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |     28 दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन स्थगित      |     हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के हित में हस्तक्षेप याचिका स्वीकार्य : स्टाइपेंड–पेंशन–बीमा की मांग     |     एसकेएस इस्पात में हादसा श्रमिक की दर्दनाक मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811