देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन
नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल लगभग एक वर्ष से अपनी घुटनों की बीमारी से पीडित हैं तथा घर में आराम कर रहे हैं इसी बीच अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस का समाचार मिलते ही मजबूरी होने के बाद भी अपने पलंग पर बैठ कर योगा कार्यक्रम का हिस्सा बने तथा योगा किया ।इसके साथ ही श्री जायसवाल ने 21 जून को ही योगा कार्यक्रम में शामिल होने आये मप्र शासन में स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल का जन्मदिन होने पर उन्हें बधाई दी तथा तथा उनके यहां पहुंचने वालों को बिस्किट बांटकर जन्मदिन मनाया इस अवसर पर उनके साथ उनके सहयोगी भी रहे ।