Let’s travel together.

नवागत एसपी ने किया औचक निरीक्षण ,अपराधों पर नियंत्रण के दिए निर्देश

0 102

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

नवागत पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने  बेगमगंज एवं सुल्तानगंज पुलिस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। थाना भवन के सभी कार्यरत कक्ष , मालखाना , रपट कक्ष , टीआई चेंबर , कम्प्यूटर कक्ष सहित सभी जगह का निरीक्षण किया।
दोनों थानों के निरीक्षण किए जाने के बाद

एसपी श्री गुप्ता ने निरीक्षण उपरांत बेगमगंज थानाप्रभारी राजीव उइके सहित बेगमगंज एवं सुल्तानगंज के पुलिसकर्मियों को अपराधों पर सख्ती से नियंत्रण एवं गंभीर अपराध में अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी करने , पीड़ित पक्ष की फरियाद सुनकर उसे न्याय देने एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों व यातायात नियमों का पालन कराने , सभी गर्ल्स स्कूलों के आसपास चौकसी रखने ओर संदिग्धों पर तत्काल कार्रवाई करने , रात्रि गश्त में तेजी लाने के साथ जनता से संवाद कायम रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा , पहली बार बेगमगंज में निरीक्षण के लिए आया हूँ , फिलहाल सब सही पाया गया। थानाप्रभारी एवं पुलिसकर्मियों को सभी प्रकार के अपराध एवं अपराधियों पर नजर रखने और त्वरित कार्रवाई करने के साथ अन्य असमाजिक गतिविधियों पर सख्ती से नियंत्रण करने के निर्देश दिए गए हैं। बालिकाओं से संबंधित अपराधों में लिप्त पाए गए किसी भी असामाजिकतत्व को बख्शा नही जाएगा। वहीं ऑपरेशन मुश्कान में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए हैं।जिले भर में कानून व्यवस्था को चाकचौबंद किया जा रहा है। कोई भी अपराधी अब बच नहीं पाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811