Let’s travel together.

विशेष पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ सांची महाबोधि महोत्सव 

0 62

पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल,सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी,महाबोधी सोसायटी श्रीलंका के प्रमुख वानगल उपतिस्स नायक थेरो भी रहे मौजूद

रायसेन ।सांची में आज से 73 बे दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव मेले की शुरुवात विशेष पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ इस अबसर पर मध्यप्रदेश। सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल  शामिल हुए।

सांची में शनिवार से 73 वें दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ हुआ सबसे पहले सुबह 8 बजे महाबोधि सोसाइटी से शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा 9 बजे चैत्यगिरी बिहार मंदिर पहुंची इस यात्रा में वियतनाम,श्रीलंका,जापान, सिंगापुर,अमेरिका से आए बौद्ध धर्म को मानने वाले अनुयायी शामिल हुए।

महोत्सव में मध्यप्रदेश के मंत्री प्रहलाद पटेल भी शामिल हुए।चैत्यगिरी बिहार मंदिर में सुबह 9 बजे तलघर में से जिला प्रशासन के अधिकारी और महाबोधि सोसाइटी के पदाधिकारी की मौजूदगी में ताला खोलकर भगवान गौतम बुद्ध के परम शिष्य सारीपुत्र और महामोदग्लायन की पवित्र अस्थियां निकाली गईं।

उनकी विशेष पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के दौरान देश-विदेश के बौद्ध धर्म के श्रद्धालु मौजूद रहे कार्यक्रम में शामिल हुए विद्वानों ने भगवान बुद्ध के शांति के संदेश को जीवन में आत्मसात किए जाने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, महाबोधी सोसायटी श्रीलंका के प्रमुख वानगल उपतिस्स नायक थेरो तथा अधिकारी भी साथ रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811