सुरेन्द्र जैन धरसींवा
धरसीवा विधानसभा को लेकर सोशल मीडिया में तरह तरह की चर्चाओं के बीच क्षेत्र की कांग्रेस विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि विरोधियों को धरसीवा का विकास पच नहीं रहा.उन्होंने कहा विरोधियों के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए कुछ भी बोले जा रहे है.जिस धरसीवा में भाजपा के 15 साल के शासन के बाद भी सरकारी स्वास्थ्य सेवाओ के हाल बेहाल थे डॉक्टर नहीं रहते थे गरीबो को भी निजी अस्पतालों में जाना पड़ता था आज उसी धरसीवा में ग्रामीणो को हर तरह की सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं ओर हर समय डॉक्टर उपलब्ध मिल रहे हैं.सड़क बिजली पानी की समुचित व्यवस्थाएं हुई है मुख्यालय धरसीवा में ही हर वार्ड में सड़कें पेयजल व्यवस्था शहीद स्मारक के साथ सुंदर गार्डन बना है शासकीय महाविद्यालय का चहुमुखी विकास हुआ.कूँरा नगर पंचायत में भी स्वस्थ्य केंद्र बन रहा है चरोदा में तालाब को सुंदर पर्यटन स्थल बनाया गया है.चरोदा गौठान में सैंकड़ो महिलाएं स्व रोजगार से लगकर आत्मनिर्भर बन रही हैं.समूचे धरसीवा विधानसभा में विकास की गंगा बह रही है।