Let’s travel together.

रायसेन पुलिस ने स्कूल-कॉलेज के पास छात्राओं से की चर्चा

0 130

रायसेन – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद रायसेन पुलिस सक्रिय हो गई है। गुरुवार को महिला थाना प्रभारी निशा अहिरवार के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर के शासकीय स्कूल-कॉलेज परिसरों और आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान असामाजिक तत्वों की जांच-पड़ताल की गई और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई।

महिला थाना प्रभारी निशा अहिरवार ने छात्राओं से उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने छात्राओं से पूछा कि क्या उन्हें किसी प्रकार की परेशानी है या कोई युवक उन्हें परेशान या छेड़छाड़ तो नहीं करता। अहिरवार ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि यदि स्कूल आते-जाते समय कोई भी असामाजिक तत्व या युवक उन्हें परेशान करे, तो वे 112 पुलिस सेवा पर कॉल करें या सीधे महिला थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

महिला थाना प्रभारी ने बताया कि रायसेन जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर स्कूल-कॉलेज के पास असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गुरुवार को शासकीय पीएम श्री एक्सीलेंस कॉलेज और शासकीय आदर्श कन्या स्कूल परिसर का दौरा किया गया। यहां मौजूद लोगों और छात्राओं से उनकी समस्याओं के विषय में जानकारी ली गई।

 

यह अभियान गोवर्धन थाना क्षेत्र में 21 नवंबर को एक 6 साल की बच्ची से हुए दुष्कर्म के मामले के बाद शुरू किया गया है। पुलिस द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है और असामाजिक तत्वों की धरपकड़ की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811