देवेंद्र तिवारी सांची, रायसेन
ऐतिहासिक नगरी में ऐतिहासिक महाबोधि महोत्सव मनाने महाबोधि सोसायटी एवं प्रशासन ने लगभग तैयारी पूरी कर ली है तथा नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है नगर पूरी तरह बेनर पोस्टर से पट गया है स्तूप परिसर में स्थित बौद्ध बिहार को सजावट से सजाया संवारा गया है समारोह में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ।यहां आने वाले लोगों के लिए व्यापक सुविधाएं उपलब्ध कराने प्रशासन जुटा हुआ है ।
जानकारी के अनुसार यह नगर अपने आप मे ढाई हजार साल पुरानी ऐतिहासिकता समेटे हुए हैं इसी ऐतिहासिकता से रूबरू करने प्रतिवर्ष वार्षिक महाबोधि महोत्सव आयोजित किया जाता है

इसमे देश विदेश से हजारों की संख्या में पर्यटक एवं भगवान बुद्ध के अनुयायी जुटते हैं इस वर्ष 73 वे महाबोधि महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं इस समारोह में शामिल होने महामहिम महिशिनि कालोन भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त मप्र सरकार मे मंत्री प्रहलाद पटेल पंचायत ग्रामीण विकास एवं श्रममंत्री मप्र शासन एवं धर्मेंद्र सिंह लोधी संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्य मंत्री मप्र शासन तथा सांची विधानसभा विधायक डा प्रभूराम चौधरी सहित जिला कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा महाबोधि सोसायटी के पूज्य वानगल उपतिस्स नायक थैरो अध्यक्ष महाबोधि सोसायटी बिहाराधिपति चैत्यगिरि बिहार सांची मुख्य संघनायक लंका जी मंदिर जापान तथा सांची श्रीलंका महाबोधि सोसायटी भिक्षु प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित होंगे ।