Let’s travel together.

शिवपुरी की सड़क पर निकल आया मगरमच्छ, विशालकाय मगरमच्छ की पूछ पकड़कर युवक ने बनाई वीडियो

0 57

– शिवपुरी में सड़कों पर घूमता दिखा मगरमच्छ

– युवक बिना किसी डर के मगरमच्छ को खींचता रहा और उसके साथ छेड़छाड़ करता रहा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिला मुख्यालय पर गर्मी बढ़ते ही एक बार फिर से सड़कों पर मगरमच्छ दिखने लगे हैं। शहर में भुजरिया तालाब से एक मगरमच्छ निकलकर बाहर सड़क पर आ गया। इस विशाल मगरमच्छ को देखकर वहां युवक एकत्रित हो गए और युवकों ने मगरमच्छ के साथ छेड़छाड़ की और उसकी पूछ पकड़कर वीडियो बनाते हुए नजर आए। बाद में यह मगरमच्छ पैदल चलते-चलते तालाब में चला गया। मगरमच्छ की पूछ पकड़कर छेड़छाड़ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

युवकों ने बनाई वीडियो-

शहर के चिंताहरण मंदिर के पास स्थित भुजरिया तालाब से एक विशाल मगरमच्छ बाहर निकल आया। मगरमच्छ के तालाब से निकलकर सड़क पर आ जाने से आसपास के रिहायशी इलाके में दहशत फैल गई। सड़क पर विशाल मगरमच्छ को देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने लापरवाही दिखाते हुए मगरमच्छ की पूंछ पकड़ ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक बिना किसी डर के मगरमच्छ को खींचता रहा और उसके साथ छेड़छाड़ करता रहा।

बाद में मगरमच्छ खुद तालाब में लौट गया-

मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की इस हरकत का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक मगरमच्छ के बेहद करीब जाकर उसकी पूंछ पकड़े हुए है। कुछ देर यह मगरमच्छ पास की भुजरिया तालाब में चला गया।

शहरी क्षेत्र से लगी हुई है सांख्य सागर झील जिसमें है सैकड़ों मगरमच्छ-

शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान के अंदर स्थित सांख्य सागर झील में सैकड़ो की संख्या में मगरमच्छ है। यह सांख्य सागर झील शिवपुरी शहर के नालों से लगी हुई है और नालों के सहारे सांख्य सागर झील से निकलकर मगरमच्छ शहरी क्षेत्र में आ जाते हैं। शहरी क्षेत्र में पूर्व में कई मगरमच्छ निकल चुके हैं। इनमें महल कॉलोनी, जाधव सागर रोड, छतरी रोड, महावीर नगर, ठंडी सड़क आदि स्थानों पर भी मगरमच्छ निकल चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सांख्य सागर झील से मगरमच्छ निकालकर नालों के सहारे शिवपुरी शहर में आ जाते हैं। इसकी रोकथाम के लिए अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाना चाहिए। अन्यथा आने वाले समयम में कभी बड़ा हादसा हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811