Let’s travel together.

कयामपुर पहाड़ पर भीषण आग गांव तक पहुंची, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना

0 97

-एक सप्ताह में दीवानगंज क्षेत्र में तीसरी बार पहाड़ पर लगी आग

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

सांची विकासखंड के अंतर्गत दीवानगंज के पास स्थित ग्राम पंचायत जमुनिया के गांव कयामपुर गांव के पहाड़ पर लगी जंगल की आग ने मंगलवार से सुलगना शुरू किया था, जिसने बुधवार को विकराल रूप धारण कर लिया। आग धीरे-धीरे बढ़ते हुए गांव तक पहुंच गई, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
ग्रामीणों की सूचना पर रायसेन से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों के अनुसार, यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई मकान आग की चपेट में नहीं आया।
ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़ पर आग एक दिन पहले से ही सुलग रही थी, लेकिन तेज हवा और सूखी झाड़ियों के कारण उसने अचानक भयंकर रूप ले लिया और रिहायशी इलाके के करीब पहुंच गई।
गौरतलब है कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही दीवानगंज क्षेत्र के आसपास पहाड़ों और जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। पिछले सप्ताह नरखेड़ा और कुलहड़िया के जंगल में आग लगी थी, वहीं इसके तीन दिन बाद अंबाडी और मुस्काबाद के पहाड़ों पर भी आग भड़क उठी थी। इन सभी घटनाओं में ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने मिलकर बमुश्किल आग पर काबू पाया था।
लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता बढ़ रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि समय रहते ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
आसपास 40, गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से दीवानगंज में स्थाई फायर ब्रिगेड की मांग करते चले आ रहे हैं लेकिन उनकी मांगों पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है ग्रामीणों ने बताया कि फायर ब्रिगेड को 25 किलोमीटर दूर सांची या 31 किलोमीटर दूर रायसेन से बुलाया जाता है तब तक आग की चपेट में आने से काफी हानि हो जाती है। हर साल कई किसानों की फ़सले वह जंगल जलकर राख हो जाते हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811