सुरेंद्र जैन धरसीवां
तिल्दा के समीप एक अनियंत्रित ट्रेलर वाहन बाइक ओर कार को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे मकान से टकरा गया जिससे ट्रेलर चालक ओर बाइक में बैठा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए लेकिन बड़ा हादसा होते होते टल गया.

जानकारी के मुताबिक ट्रेलर तिल्दा से किरना की ओर जा रहा था रेलवे फाटक पार करने के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कार एवं बाइक को टक्कर मारते मकान से टकराया गनीमत यह रही कि मकान की दीवार नहीं गिरी और किराना दुकान भी बंद थी अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता