– दो बोरिंग मशीन चार वाहन जप्त कलेक्टर के निर्देश पर सख्त कार्यवाही
सुरेंद्र जैन धरसीवां
इन दिनों रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर अवैध निर्माण व अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ धरसीवां तहसीलदार की कार्रवाई जारी है बुधवार को ग्राम परसुलीडीह में अवैध प्लाटिंग पर बोर खनन की जानकारी मिलते ही तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे राजस्व अमले के साथ मौके पर पहुंच गए ओर सख्त कार्यवाही करते हुए दो बोरिंग मशीन एवं चार वाहन जब्त करने की कार्यवाही की
जानकारी के मुताबिक कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध निर्माण एवं अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में धरसीवां तहसील के ग्राम परसुलीडीह में प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं
तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे ने बताया कि खसरा नंबर 54 के एक हिस्से में 17 मार्च 2026 को अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद 18 मार्च को उसी स्थान पर बोरिंग का कार्य किया जा रहा था मौके पर पहुंची टीम ने कार्रवाई करते हुए दो बोरिंग मशीन और चार वाहन (KA 01 MN 9866, KA 01 MN 9776, KA 01 MK 6333, KA 01 MK 6355) जब्त किए। जब्त वाहनों को थाना विधानसभा, रायपुर को सुपुर्द कर दिया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।