मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आज से पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रारंभ हो गया है। दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, नरखेड़ा, जमुनिया, निनोद, सरार, कयामपुर, संग्रामपुर, करैया, गिदगढ़, सत्ती, टोला, भंवरखेड़ी, हिनोतिया, टापरा, बरजोरपुर, बालमपुर और देहरी सहित आसपास के दर्जनों गांवों में धार्मिक माहौल बन गया है।
नवरात्रि को लेकर सभी मंदिरों को करीब 15 दिन पहले से ही रंग-रोगन कर आकर्षक रूप से सजाया गया है। गांव-गांव में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजनों की तैयारी पूरी हो चुकी है।
अंबाडी के गणेश चौक मंदिर में इस बार खास आकर्षण रहेगा, जहां 23 साल बाद रामलीला का मंचन किया जाएगा। वहीं दीवानगंज स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर पर भव्य राम कथा का आयोजन भी रखा गया है।

आज सुबह खेड़ापति हनुमान मंदिर, दीवानगंज से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा दीवानगंज तालाब, भवानी चौक, इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर, गुफा मंदिर, गुसाईं मोहल्ला, कोरी मोहल्ला सहित गांव के मुख्य मार्गों से होकर निकलेगी और पुनः मंदिर पहुंचकर समापन होगा।
इसके बाद मंदिर परिसर में राम कथा का शुभारंभ होगा, जो प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से “हरि इच्छा” तक चलेगी।
नवरात्रि के इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्ति, आस्था और उत्साह का माहौल बना हुआ। वही अयोध्या धाम मंदिर, गणेश मंदिर ,चांदनी चौक शिव मंदिर अंबाडी, गायत्री मंदिर खेड़ापति हनुमान मंदिर सेमरा पर भी धार्मिक अनुष्ठान होगा।