Let’s travel together.

FB पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले आरोपी को चंद घंटो में गिरफ्तार कर भेजा जेल

0 155

विदिशा। कोतवाली पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले आरोपी को चंद घंटो में गिरफ्तार कर जेल दिया हे। पुलिस ने अपराध क्र. 574/23 धारा 505(2), 153(A) भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी गौतम चौधरी (चौहान) पुत्र अरुण चौधरी निवासी लोहंगी मोहल्ला विदिशा को जेल भेज दिया हे।

जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली पर शिकायतकर्ता विवेक विश्वकर्मा निवासी तोपपुरा विदिशा एवं उनके कुछ साथियों द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि मोबाइल धारक गौतम चौहान द्वारा आपत्तीजनक पोस्ट फेसबुक पर पोस्ट की गई है जिससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है आवेदन पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 505(2) 153 (A) भादवि का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


घटना की गंभीरता की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देने पर विदिशा पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समीर यादव व नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली को लोक शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु तत्काल टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर से थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया जो थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपी गौतम चौहान के घर तलाश करने पर घर पर उपस्थित मिलने से आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया जिसने जुर्म स्वीकार किया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक अभिरक्षा हेतु पेश किया गया । माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी गौतम चौहान का जेल वारंट तैयार किया गया, जो आरोपी न्यायिक हिरासत में को जिला जेल विदिशा में निरुद्ध किया गया ।आरोपी गौतम चौहान के विरुद्ध पूर्व में भी अपराध पंजीबद्ध हुए हैं । आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है ।

पुलिस ने की अपील

नगर के सभी आम जनों से अपील की जाती है किसी भी व्यक्ति, जाति, धर्म, वंश को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की जावे ।
जिससे किसी भी व्यक्ति या धर्म विशेष को जातिगत या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे अन्यथा पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जावेगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811