Let’s travel together.

साँची की मस्जिद में अदा की ईद की नमाज,मिले एक दूसरे के गले

0 130

साँची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

सांची में मुस्लिम समाज ने तीस दिन के रोजे पूरे करने पर खुशी के रूप में तथा अल्लाह से इनाम मिलने की खुशी में मुख्य ईदुल फितर का त्योहार मनाया सैकड़ों लोगों के साथ एक साथ उठे मांगी अल्लाह से मुल्क में अमन चैन की दुआ एक दूसरे को गले मिलकर दी मुबारकबाद ।

जानकारी के अनुसार ईदुल फितर का पर्व मुस्लिम समाज का एक खास पर्व माना जाता है इस पर्व के पहले एकमाह तक समाज के लोग रोजा रखते हैं तथा गरीब बेबस बेसहारा लोगों का सहारा जकात सदका फितरा निकाल कर उन्हें भी इस त्योहार की खुशी में शामिल करते हैं तथा तीस पूरे रोज़े रखने के बाद ईदुल फितर का पर्व मनाया जाता है बताया जाता है कि जब तीस रोजे व पूरे महीने इबादत की जाती है तब ईदुल फितर का पर्व मनाया जाता है सभी मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद में इस खास नमाज़ को अदा करने सुबह से ही पहुंचने लगते हैं इस अवसर पर हाफिज मकसूद साहब ने अपने बयान में कहा कि यह त्योहार एक इनामी त्योहार होता है अल्लाह से अपनी मग्फिरत तथा अपने मरहूमो की मग्फिरत के लिए दुआ करते हैं आज हम ईद मनाने इकठ्ठा हुए हैं हमने जैसे इस एक महीने में इबादत की ही वैसे ही पूरी साल करते रहना चाहिए  उन्होंने कहा अल्लाह अपने बंदे की इबादत का सिला आज इनाम चुकाकर देता है हमने अल्लाह की एक महीने मजदूरी की है आज वह खुशी का दिन है जिसदिन अल्लाह हमें हमारी मजदूरी अता करेगा उन्होंने कहा किसी का बुरा मत सोचो न ही किसी का बुरा करो हमेशा सच बोलों तथा अपने पड़ोसी मुहल्ले गांव शहर में हर वक्त मदद करते रहो अल्लाह की रस्सी को मजबूती से पकड़े रहो इससे दुनिया तो संवरेगी ही साथ में आखिरत भी संवर जाएगी । इस अवसर पर हाफिज अफसर साहब ने ईदुल फितर की नमाज अदा कराई तथा अपनी दुआ में उन्होंने अल्लाह से गरीबी दूर करने तथा मुल्क में अमन चैन बना रहे मुल्क पर आने वाली हर मुश्किल से हिफाजत करे बीमारी से छुटकारा मिले हर तरहा के प्राकृतिक प्रकोपों से हिफाजत हो हर सरसब्ज आदमी हमेशा गरीबों को मदद करे के साथ हाथ उठाकर दुआ मांगी गई । इसके उपरांत सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी । इस अवसर पर नगर में नमाज से लौटने वाले मुस्लिम समाज के लोगों का नगर के जाने माने पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल ने फूल मालाओं से स्वागत करते हुए गले मिलकर बधाई दी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     सिकल सेल स्क्रीनिंग में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य     |     भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर आभार व्यक्त कर प्राप्त किया आशीर्वाद     |     विधायक देवेंद्र जैन ने अपर सचिव को सौंपे मांग पत्र     |     निर्माण के 24 घंटे बाद ही नवनिर्मित सड़क के उड़े परखच्चे     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में रायसेन जिले को प्रदेश में मिला दूसरा स्थान     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने डिप्टी कलेक्टर का पद पर चयनित सुश्री आयशा अंसारी को किया सम्मानित     |     सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा में लीडलैस पेसमेकर का सफलतापूर्वक किया गया इंप्लांट     |     डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने 2 उप स्वास्थ्य केन्द्र भवनों का किया लोकार्पण     |     सीएम राइज स्कूल में कान्वेंट स्कूलों जैसी मिलेगी शिक्षा – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     शहीद भीमानायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोलर एनर्जी सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811