Let’s travel together.

हाईकोर्ट के आदेश किया विरोध:आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए वकील

0 87

 

शिवलाल यादव
रायसेन।पांच साल पुराने 25 केस तीन महीने की समय सीमा में निपटाने संबंधी हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ वकील एकजुट हो गए हैं। उनका कहना है कि आदेश वापस नहीं लिया तो वे 23 मार्च गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। स्टेट बार काउंसिल ऑफ मध्यप्रदेश ने भी प्रस्ताव पारित कर कहा है कि जल्द से जल्द आदेश वापस लिया जाए।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, रेहान खान, पूर्व अध्यक्ष बीएल साहू ,एसएन शर्मा विजय कुमार धाकड़ एडवोकेट, बिमल कुमार जैन दिनेश शर्मा राजकुमार बघेल, जमशेद सिद्दीकी मेहमूद खान विनय कांत चतुर्वेदी संघर्ष कुमार शर्मा,बाबर अली एडवोकेट, राजीव श्रीवास्तव प्रमोद साहू गिरजेश कुशवाहा ने बताया कि
हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि 25 पुराने केस तीन महीने में निपटाए। पुराने प्रकरणों को जल्दी निराकृत करने की होड़ में मामलों में सही तरह से सुनवाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में जिलेभर के वकील 13 से 17 मार्च तक के लिए सामूहिक अवकाश पर चले गए थे। 17 मार्च के बाद वकीलों ने 22 मार्च तक के लिए हड़ताल बढ़ाई थी। सूत्र बताते हैं कि सीजे स्टेट बार काउंसिल को पत्र जारी कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी मांगी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811