Let’s travel together.

जय प्रकाश अग्रवाल बने लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष

0 205

लघु उद्योग भारती जिला इकाई अनूपपुर का गठन हुआ

मनोज कुमार द्विवेदी अनूपपुर 

देश के विकास मे लघु उद्योग व्यवसायियों का महत्वपूर्ण योगदान है। आप सभी के कंधों पर देश को आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण दायित्व है। इसे पूरा करने के लिये यह जरुरी है कि लघु उद्योगों के संचालन मे आने वाली बाधाओं को दूर करते हुए इन्हे मजबूत बनाया जाए । इस दिशा मे सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लघु उद्योग भारती संघ कार्य कर रहा है। अनूपपु्र मे 17 मार्च मंगलवार को आयोजित लघु उद्योग भारती संघ की अनूपपु्र इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक श्री राजेन्द्र तिवारी ने उपरोक्त विचार व्यक्त किये।
इससे पूर्व आयोजित एक मंचीय कार्यक्रम में प्रांतीय सदस्य श्री मुरलीधर जी एवं प्रांत महामंत्री श्री हरिसिंह भदौरिया ने लघु उद्योग भारती संघ पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसकी 21 वीं शाखा के रुप मे अनूपपु्र इकाई के गठन की करतल ध्वनि के बीच घोषणा की।

श्री भदौरिया ने श्री जयप्रकाश अग्रवाल को लघु उद्योग भारती अनूपपु्र का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।
इसके साथ ही सचिव श्री राकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्री मयूर जगवानी, उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश शिवदसानी , श्री संजीव गोयल एवं श्री अमीसंख जायसवाल ,संयुक्त सचिव श्री हिमांशु गुप्ता, सहसचिव श्री पंकज अग्रवाल एवं श्री उदित केसरवानी को नियुक्त किया गया।
सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उक्त अतिथियों के साथ मंचासीन श्री मनोज द्विवेदी, श्री चंद्रिका द्विवेदी, श्री राजेश केडिया, श्री विवेक बियाणी, श्री ब्रजेश चतुर्वेदी, श्रीमती मुस्कान कुशवाहा, श्री जितेन्द्र खंडेलवाल, श्री संतोष गुप्ता, श्री राकेश गौतम सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएँ देते हुए संगठन के विस्तार और मजबूती की कामना की।
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश अग्रवाल ने जिले मे राईस मिल, स्टोन क्रेशर के संचालन मे आने वाली दिक्कतों को दूर करने मे संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। आभार प्रदर्शन राकेश गुप्ता ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में महाबोधि महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पवित्र अस्थि कलश के दर्शन को पहुंचे हजारों श्रद्धालु     |     जनसेवा का अनवरत अभियान: 6 गाँवों के सघन दौरे पर निकले विधायक अनुज शर्मा     |     सुल्तानगंज बस स्टैंड पर मौत का घाट! 22 चक्का हाइवा मकान में घुसा, हादसों का हॉटस्पॉट बना चौराहा!     |     सागर में पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ     |     वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल      |     भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक ने मन की बात सुनी जन-जन के साथ      |     क्षत्रिय मारू कुमावत समाज संगठन विस्तार से राजनीतिक भागीदारी को लेकर हुआ मंथन     |     भाजपा जिला अध्यक्ष ने साचेत गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात      |     एक ऐसी विदाई, जो समाज को नई दिशा देगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती करेगी     |     सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811