Let’s travel together.

शिवपुरी आए विदेश मेहमान, देखी ऐतिहासिक सुरवाया की गढ़ी

0 63

– विदेशी मेहमानों के कदम पड़े ऐतिहासिक सुरवाया गढ़ी में: शिवपुरी की विरासत देख हुए अभिभूत

– नव संवत्सर महोत्सव में शामिल होने आए सात समंदर पार से मेहमान

– भारतीय संस्कृति और स्थापत्य कला की जमकर की सराहना

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मध्यप्रदेश की पर्यटन नगरी शिवपुरी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। अवसर है श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर नीलमणी दास जी महाराज द्वारा आयोजित भव्य नव संवत्सर महोत्सव का, जिसमें सम्मिलित होने के लिए विभिन्न देशों से विदेशी मेहमानों का जत्था शिवपुरी पहुंचा है। बुधवार को इन विदेशी मेहमानों ने जिले की ऐतिहासिक धरोहर सुरवाया की गढ़ी का भ्रमण किया। 9वीं-10वीं शताब्दी के इस बेजोड़ स्थापत्य को देखकर विदेशी सैलानी मंत्रमुग्ध नजर आए। उन्होंने यहाँ स्थित प्राचीन मंदिरों, मठ और पत्थर पर की गई बारीक नक्काशी की जमकर प्रशंसा की।

महाराज श्री के निमंत्रण पर आए विदेशी भक्त-

ज्ञात हो कि महामण्डलेश्वर नीलमणी दास जी महाराज द्वारा शिवपुरी में हिंदू नव वर्ष (नव संवत्सर) के उपलक्ष्य में एक विशाल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महाराज श्री के प्रभाव और उनके सनातनी संदेश से प्रेरित होकर अमेरिका, यूरोप और अन्य देशों से उनके अनुयायी और मेहमान इस महोत्सव का हिस्सा बनने शिवपुरी आए हैं।

भारतीय संस्कृति का मान बढ़ा-

भ्रमण के दौरान विदेशी मेहमानों ने कहा कि भारत की संस्कृति और यहाँ का इतिहास अद्भुत है। सुरवाया गढ़ी जैसे स्थल यह बताते हैं कि प्राचीन समय में भारत ज्ञान और कला का कितना बड़ा केंद्र था। मेहमानों ने यहाँ की शांति और सुंदरता को अपने कैमरों में कैद किया और स्थानीय लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811