Let’s travel together.

बेटी आदिरा को लेकर रानी मुखर्जी ने कही यह बात

84

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस की यह फिल्म काफी शानदार रही है। लोगों को यह फिल्म काफी पसंद भी आई है। बॉलीवुड सितारो से लेकर दर्शकों ने भी फिल्म पर जमकर प्यारा लुटाया है। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है। सभी जानते हैं कि रानी एक बेहद प्राइवेट सेलिब्रिटी हैं। वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखती हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी बेटी अदिरा को लेकर एक इंटरव्यू में बात की है, कि कैसे उन्होंने अभी तक उसकी कोई भी तस्वीर सार्वजनिक नहीं होने दी है।

आदिरा को लेकर करीना से रानी ने की बात

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने फिल्म निर्माता और निर्देशक आदित्य चोपड़ा से शादी की थी। कपल की एक बेटी है अदिरा, जो कि अब आठ साल की हो चुकी है। हालांकि बीते आठ वर्षों में एक्ट्रेस की बेटी की कोई भी फोटो सार्वजनिक रूप से खींची नहीं गई है। हां, लेकिन एक बार जरूर ऐसा हुआ था। जैसा कि फिल्म इंडस्ट्री में होता है। पैपराजी अक्सर सितारो के बच्चों की तस्वीरों को क्लिक करने के पीछे भागते हैं। आदिरा की तस्वीर खींचने को लेकर एक्ट्रेस ने करीना कपूर के शो व्हाट वीमेन वांट में बात की है।

पैपराजी को फोटो खींचने से कर दिया था मना

करीना के साथ इंटरव्यू के दौरान रानी ने कहा कि कैसे वह इतने वर्षों से अपनी बेटी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखने में कामयाब रही हैं। इस पर करीना ने कहा कि जरूर ऐसा करने के लिए एक सुपर पावर की जरूरत है, तो रानी ने कहा कि नहीं सुपर पावर नहीं। मैंने उन्हें (पैपराजी) को बहुत प्यार से कहा था, कि प्लीज बच्चे की तस्वीरें न ले और वह भी मान गए। वो भी बहुत प्यार से, और वह शुरू से ही ऐसे रहे हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि क्योंकि वह जानते हैं कि आदित्य एक निजी व्यक्ति हैं, मै भी एक निजी व्यक्ति हूं।

रानी ने बेटी आदिरा को लेकर कही यह बात

रानी ने यह भी बताया कि कैसे वह और उनके पति आदिरा को एक सामान्य बचपन देने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए आदिरा के लिए स्कूल में एक सामान्य परवरिश करना बहुत जरूरी था, क्योंकि जब आप फेमस माता के बच्चे होते हैं, तो, सामान्य रूप से एक बच्चे पर इतना ध्यान दिया जाता है। मेरे लिए आदिरा को यह महसूस करवाना जरूरी था कि वह इसलिए स्पेशल नहीं कि वह हमसे पैदा हुई है। उसे खुद को खास बनाना होगा कि वह अपनी लाइफ में क्या करेगी।

मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में नजर आईं थी रानी

आपको बता दें कि एक्ट्रेस हाल में आशिमा छिब्बर की निर्देशित मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में नजर आईं थी। फिल्म में रानी ने कमाल का अभिनय किया है, जिसकी काफी प्रशंसा हुई है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी में बड़ी लापरवाही: गठानों में निकले फटे-पुराने व कम बारदाने, संस्था को लाखों का नुकसान     |     गौमाता राष्ट्रमाता के नारों से गूंज उठा चरोदा धरसीवा ,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, घाटी के ऊपर कार-ट्रक टक्कर में 3 घायल, एक गंभीर     |     हाट बाजार में पुलिस की सख्त गश्त, दुकानदारों को दिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश     |     300 दिन में 26 हजार किलोमीटर साइकिल से चारधाम–ज्योतिर्लिंग यात्रा पूरी कर अपने घर लौटे रहे दो भक्त     |     जनगणना 2027 की तैयारी तेज,मकान सूचीकरण और सीमांकन कार्य प्रारंभ      |     शिक्षा कॅरियर और विधा आत्म कल्याण के साथ संयुक्त हैं- दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया     |     गौ सम्मान दिवस पर निकली पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     व्यवहार न्यायालय  में स्व-गणना जागरूकता शिविर आयोजित     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने हरदौट उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तोल कांटे बढ़ाने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811