Let’s travel together.

ट्रैक्टर ट्राली पलटी 5-6 बाइकक्षतिग्रस्त ड्राइवर ने लापरवाही से चलाई खाद दुकान में घुसा वाहन

0 107

सीहोर। जिले के ग्राम छिदगाँव मौजी मेें एक ट्रैक्टर ट्राली के चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर लाया और रोड किनारे स्थित खाद वितरण की दुकान सोसायटी मेें घुस गया और ट्राली पलटने से करीबन 5-6 मोटर साइकिल उसके नीचे दब गई है और रोड पर भीड़भाड़ हो गई है घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना भैरुंदा पुलिस स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचा जहाँ मेन रोङ के पास खाद सोसायटी के कमरे के केबिन मे एक नीले रंग का सोनालिका DI47 ट्रेक्टर ट्राली जो रेत से भरी थी व पलटी हुई थी जिससे सोसायटी का केबिन व कुछ मोटरसाइकल क्षतिग्रस्त हो गई थी। जहाँ आसपास से लोग एकत्रित हो गये थेl पुलिस द्वारा मौके से ट्रेक्टर ट्राली व रेत को हटाकर आवागमन को सुचारु रुप से चालू कराया गया मौके पर ही सोसायटी प्रभारी श्री अशोक मीना की रिपोर्ट पर नीले रंग का सोनालिका DI47 ट्रेक्टर के चालक के विरुद्ध धारा 281,324(4) बीएनएस 184 एमवी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना स्थल से उक्त ट्रेक्टर ट्राली को जप्त कर ट्रेक्टर चालक आरोपी शुभम पिता देवलाल गौंङ उम्र 20 साल निवासी ग्राम आम्बाकदीम को अभिरक्षा मे लिया गया। उक्त जप्तशुदा ट्रेक्टर ट्राली को थाना सुरक्षार्थ रखा गया एंव आरोपी शुभम नशे के हालत मे प्रतीत होने से आरोपी का मेडीकल परीक्षण कराया गया जिसके सम्बंध मेें धारा 185 एमवी एक्ट का इजाफा किया गया एवं ट्राली से भरी रेत की रॉयल्टी और अन्य कार्यवाही के सम्बंध मेें खनिज विभाग को पत्राचार किया गया आरोपी से पूछताछ और अन्य विवेचना कार्यवाही जारी है ग्रामीणजनों द्वारा गांव में स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग रखी थी जिसके संबंध में मौके पर उपस्थित तहसीलदार भेरुंदा द्वारा संबंधित विभाग को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811