केंद्रीय मंत्री सिंधिया का कल रायसेन दौरा: डॉ. प्रभुराम चौधरी जी की दिवंगत माता को देंगे श्रद्धांजलि
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया , कल दिनांक 11 नवंबर को रायसेन का दौरा करेंगे। केंद्रीय मंत्री दिल्ली से सीधे रायसेन पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय मंत्री सिंधिया जी शाम 07 बजे श्री राम परिसर, रायसेन में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री और साँची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी जी के निवास पर जाएंगे। श्री सिंधिया जी वहां पहुंचकर डॉ. प्रभुराम चौधरी जी की दिवंगत माता स्वर्गीय सुमंत्रा देवी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।