Let’s travel together.

बार काउंसिल में नया वर्ष मिलन समारोह आयोजित

0 218

 शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

न्यायालय के बार काउंसिल में नय वर्ष को लेकर मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रथम अपर सत्र एवं जिला न्यायाधीश श्री आशुतोष शुक्ला, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री सचिन द्विवेदी, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 निशांत मिश्रा, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 स्वेता चौहान, एसडीएम सौरभ मिश्रा, तहसीलदार एसआर देशमुख उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत अधिवक्ता संघ अध्यक्ष एवं अधिवक्ता गणों ने हारमाल पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।


कार्यक्रम में उपस्थित सभी न्यायाधीशों ने संबोधित करते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और नये वर्ष में सभी को मिलजुल कर कार्य करने और एक दूसरे का सहयोग करने की बात कही। वहीं एसडीएम सौरभ मिश्रा ने भी पुराने वर्ष में हुई भूलों को भुलाकर नये वर्ष को नये तरीके से और आपसी सद्भाव के साथ मनाने की बात कहीं।
कार्यक्रम को तहसीलदार एसआर देशमुख, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संतोष प्रभाकर बुंदेला, एड. चांद मियां, एड. राजेश यादव, अभिनव मुंशी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में एड. चांद मियां ने अपनी सुरीली आवाज में गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं न्यायालय के बाबू पंथी ने ” ऊपर वाले के दरबार में अंधेर नहीं” गीत की प्रस्तुति देकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
तत्पश्चात उपस्थितजनों ने एक दूसरे को नववर्ष की।शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का आभार एड. राजेश यादव ने एवं संचालन एड. अभिनव मुंशी ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में शासकीय अधिवक्ता धीरेन्द्र सिंह गौर, एड. मूरत सिंह ठाकुर, ओपी दुबे, एड. श्याम रावत, एड.आरएन रावत, डीपी चौबे, किशोरीलाल चौरसिया, राजकुमार गुप्ता, ओपी त्रिवेदी, रवि रावत, राजेन्द्र सोलंकी, श्रीकृष्ण तिवारी, विनय ठाकुर, बजीर खान, गुफरान अली, गजेन्द्र सिंह ठाकुर, अमोघ शर्मा, संतोष घावरिया, शेलेन्द्र जैन, राघवेन्द्र यादव, विशाल शिल्पी, राहुल तिवारी, वैभव शर्मा सहित समस्त अधिवक्तागण, न्यायालीन कर्मचारीगण एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811