Let’s travel together.

अग्रवाल समाज ने किया पुलिस थाने का घेराव, सौंपा ज्ञापन

0 119

महाराजा अग्रसेन जी, भगवान झूलेलाल जी व राष्ट्रनायकों के अपमान पर प्रदेशभर में अग्रवाल समाज का आक्रोश

सुरेंद्र जैन रायपुर

क्रांति सेना के अमित बघेल द्वारा महाराजा अग्रसेन जी, भगवान झूलेलाल जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रति अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए पूरे समाज की आस्था और श्रद्धा को ठेस पहुँचाने वाले बयान के विरोध में आज अग्रवाल समाज के सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे।

समाज के प्रतिनिधियों ने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष श्री किशन अग्रवाल जी एवं अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल जी के नेतृत्व में कोतवाली थाना का घेराव किया और CSP केसरीनंदन नायक जी को ज्ञापन सौंपकर दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल जी ने बताया कि अमित बघेल के इस अमर्यादित बयान से केवल प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी तीव्र विरोध हो रहा है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों द्वारा सुबह से लगातार टेलीफ़ोनिक माध्यम से विरोध दर्ज करवाया जा रहा है और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

उन्होंने आगे बताया कि इस बयान का विरोध रायगढ़, अंबिकापुर, सरगुजा, सराईपाली सहित प्रदेश के सभी जिलों में किया जा रहा है, जहाँ समाजजन स्थानीय थानों का घेराव कर FIR दर्ज करवाने और न्यायिक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित श्री योगी अग्रवाल जी ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी केवल अग्रवाल समाज के ही नहीं, बल्कि समस्त भारतीय समाज में त्याग, सेवा और समानता के प्रतीक हैं। उनके साथ-साथ भगवान झूलेलाल जी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जैसे राष्ट्रपुरुषों के प्रति इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मीडिया प्रभारी श्री उदित अग्रवाल जी ने बताया कि ज्ञापन कार्यक्रम में समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें महामंत्री श्री मनमोहन अग्रवाल जी, उपाध्यक्ष श्री हरिवल्लभ अग्रवाल जी, सभा संगठन मंत्री श्री योगी अग्रवाल जी, सलाहकार श्री सतपाल जैन जी, श्री कैलाश मुरारका जी, श्री सुभाष अग्रवाल जी, युवा मंडल अध्यक्ष सी.एस. सौरभ अग्रवाल जी, संगठन मंत्री श्री सौरभ अग्रवाल जी, सलाहकार श्री नितिन अग्रवाल जी, पार्षद श्री आनंद अग्रवाल जी, एडवोकेट विपिन अग्रवाल जी, रमेश अग्रवाल जी, सतपाल जैन जी, प्रदीप अग्रवाल जी, प्रेमचंद अग्रवाल जी, अविचल अग्रवाल जी, अजय अग्रवाल जी, कमल गुप्ता जी, विनोद अग्रवाल, पवन अग्रवाल, महेश अग्रवाल विकास सिंघल जी आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

प्रदेश अध्यक्ष श्री किशन अग्रवाल ने कहा कि समाज का यह विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि समाज की गरिमा और परंपरा की रक्षा के लिए है। अग्रवाल समाज सदा से राष्ट्र निर्माण, सेवा कार्य और सामाजिक सद्भाव के लिए समर्पित रहा है। यदि भविष्य में इस प्रकार के अमर्यादित बयान पुनः दिए जाते हैं, तो समाज प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए तैयार रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कियोस्क संचालक से डकैती का खुलासा: राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार     |     सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में व्यास पूजन पर विशेष व्याख्यान     |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर का आयोजन मौके पर ही दर्जनों समस्याओं का हुआ निराकरण     |     कुल्हा्ड़ी मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को 10 वर्ष की सजा     |     आत्मशक्तिकरण से होगा नशा वृत्ति का स्थायी समाधान : बीके प्रियंका     |     ग्राम पंचायत उचेर मुख्यालय अव्यवस्था के घेरे में सडके हुई खराब     |     डिफॉल्टर किसानों के लिए राहत की ढाल बनी ‘कवच’ योजना, 5 हजार से अधिक किसानों को फिर मिलेगा कृषि ऋण     |     बारेलाल सूर्यवंशी को जिला कार्यकारिणी सदस्य की मिली जिम्मेदारी     |     12 घंटे में देवनगर पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     रायसेन पुलिस द्वारा शासकीय सांदीपनी स्कूल में “पुलिस सृजन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811