Let’s travel together.

पति ने नशे में रात को पत्नी को बेल्ट से पीट-पीटकर मार डाला, सुबह नशा उतरा तो देखकर उड़े होश

0 76

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से पति की हैवानियत का मामला सामने आया है. यहां पति ने शराब के नशे में चूर होकर होली यानी 25 मार्च की रात अपनी बीवी को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी ने बेल्ट से पत्नी को इतनी बेरहमी से पीटा की उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वारदात के समय इनके चारों बच्चें दूसरे कमरे में सो रहे थे. सुबह नशा उतरने पर पत्नी को पास मरा देख आरोपी पति घर से फरार हो गया. वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है.

घटना बिजनौर थाना क्षेत्र के चंद्रावल का माजरा सहदुल्ला खेड़ा इलाके की है. यहां चंद्रावती और उसका पति सुरेश अपने चार बच्चों के साथ रहते थे. इन बच्चों के नाम शिवा(13 साल) , सुशांत (9 साल), आयुष (5 साल) और कविता (5 साल) हैं. सुरेश मजदूरी करके पैसे कमाता था. जबकि चंद्रावती घर पर रहती थी. पुलिस के मुताबिक, सुरेश रोजाना घर शराब पीकर आता था और अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था. दोनों की शादी 14 साल पहले हुई थी.

ऐसे उतारा पत्नी को मौत के घाट

25 मार्च की रात सुरेश करीब 12 बजे घर पर पहुंचा था. इस दौरान उसके कमरे के बराबर वाले कमरे में चारों बच्चे सोए हुए थे और सुरेश हमेशा की तरह नशे में धुत था. सुरेश ने घर आकर पत्नी के साथ मार-पिटाई शुरू कर दी. इससे भी उस हत्यारे का मन नहीं भरा तो उसने अपनी बेल्ट निकाली और पत्नी को पीटने लगा. आरोपी पति ने पत्नी को इतना पीटा कि पत्नी के चेहरे और माथे पर गहरी चोट आ गईं, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

जांच में जुटी पुलिस

सुरेश पत्नी को पीटकर सो गया. अगली सुबह जब उसका नशा उतरा तो पास में पड़ी पत्नी को मरा देख वह आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ. इस दौरान बच्चों के कमरे में आने पर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं पुलिस को कॉल कर सूचना दी गई थी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने घटना स्थल से वारदात में इस्तेमाल किया गया बेल्ट और देसी शराब भी बरामद की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811