Let’s travel together.

शिवपुरी के जिला अस्पताल से बच्ची चोरी, मौका मिलते ही नवजात को उठाकर ले गई महिला , घटना सीसीटीवी में कैद

0 313

– पुलिस ने 30 हजार का नाम घोषित किया

– शिवपुरी जिला चिकित्सालय से बच्ची चोरी की घटना सामने आई

– बच्ची चोरी होने के बाद हड़कंप मचा एसपी अस्पताल पहुंचे

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के जिला अस्पताल से एक नवजात बच्ची चोरी होने होने का मामला सामने आया है। जिला अस्पताल के एचडीयू वार्ड (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) से मंगलवार की रात को यह नवजात बच्ची चोरी हुई है। जिसमें नवजात बच्ची चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। सीसीटीवी में वारदात कैद होने के बाद हड़काम मच गया। बच्ची को चुराने वाली महिला की तलाश की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ जिला अस्पताल पहुंचे और पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर जांच पड़ताल की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उक्त महिला पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

आशा कार्यकर्ता का परिचित बताकर भरोसा जीता और बच्ची को चुरा कर ले गई-

बताया जाता है कि 28 अक्टूबर को रोशनी आदिवासी ने बच्ची को जन्म दिया था। आरोपी महिला दो दिन से परिजनों से बातचीत कर रही थी। तड़के करीब 4 बजे बच्ची को खिलाने बहाने ले गई, फिर वापस आकर वार्ड में ही बैठी रही। जैसे ही परिजन सो गए, वह बच्ची को लेकर फरार हो गई।

नींद खुली तब पता चला-

बताया जाता है कि इस घटना के कुछ देर बाद
जब परिजन की नींद खुली तो बच्ची नहीं मिलने पर परिजनों ने शोर मचाया, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन और पुलिस सक्रिय हुई। सीसीटीवी फुटेज से महिला की पहचान की जा रही है।

एसपी जांच पड़ताल के लिए अस्पताल पहुंचे-

जिला अस्पताल में बच्ची चोरी जाने की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ जिला अस्पताल पहुंचे और जांच पड़ताल की। एसपी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है संबंधित महिला की तलाश के लिए पुलिस जुट गई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने नवजात को चोरी करने वाली महिला की पहचान बताने पर इनाम घोषित किया। पुलिस ने 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811