Let’s travel together.

तिल्दा की ग्राम पंचायत सोनतरा का फरमान अवैध शराब बेचने बालों को नहीं मिलेगा राशन

0 400

-शिकायतों पर नहीं लिया पुलिस ने एक्शन तब सरपंच ने लिया कड़ा फैसला

सुरेंद्र जैन धरसीवा

राजधानी रायपुर से लगे विकास खण्ड-तिल्दा की ग्राम पंचायत सोनतरा ने फरमान जारी किया है कि अब गांव में अवैध शराब विक्रेताओं को सरकारी राशन दुकान से राशन नहीं दिया जाएगा.ग्राम पंचायत ने यह कड़ा फैसला तब लिया जब बार बार शिकायत के बाद भी तिल्दा पुलिस ने अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया।

ग्राम पंचायत सोनतरा की महिला सरपंच श्रीमती सुनंदा समीर वर्मा ने बताया कि अवैध शराब विक्रेताओं के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है और बच्चे भी नशा करने लगे हैं गांव की सुख शांति समृद्धि के लिए गांव में अवैध शराब बंद कराने उन्होंने कई बार पुलिस प्रशासन को लिखा लेकिन कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई तब यह निर्णय लिया की आगे से सरकारी राशन दुकान से अवैध शराब विक्रेताओं को राशन नहीं दिया जाएगा.ग्राम पंचायत सरपंच के लेटर पेड पर जारी इस आदेश की कॉपी सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है और इसे लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं कोई उनके इस निर्णय की तारीफ कर रहा है तो कोई कह रहा है अवैध शराब न कांग्रेस सरकार में बंद हुई न भाजपा सरकार में बंद होगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811