Let’s travel together.

दीपावली पर पटाखों के निर्माण उपयोग और विक्रय को लेकर कलेक्टर ने जारी किए निर्देश

0 133

– मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश
– लोगों ने किया इसका स्वागत

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में इस समय दीपावली त्यौहार को लेकर बाजारों में खासी रौनक है। जिले में आतिशबाजी की भी दुकानें भी लग गई हैं। दीपावली को लेकर आतिशबाजी के विक्रय, इनके निर्माण, उपयोग और विक्रय वितरण की मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर द्वारा जारी किए गए हैं। इन निर्देशों में सर्वोच्च न्यायालय और हरित अधिकरण के निर्देश और वायु गुणवत्ता सूचकांक का पालन करने की बात कही गई है।
कलेक्टर द्वारा जारी किए गए निर्देश में दीपावली पर्व के समय रात्रि 08 से 10 बजे तक ग्रीन पटाखों का उपयोग किया जा सकेगा।
जिला प्रशासन द्वारा यह निर्देश जारी कर दिए गए हैं जिसमें सभी जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस आदेश का अक्षरश: पालन कराएं।
कलेक्टर द्वारा जारी इन निर्देशों का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है स्थानीय लोगों का कहना है कि दीपावली का त्यौहार है लेकिन फिर भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की जो गाइडलाइन व निर्देश है उनके सभी को पालन करना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इस वर्ष भी निकली चुनरी यात्रा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत      |     खबर का असर :: कृष्णा रेसिडेंसी फेज-3 के संचालक को नोटिस जारी     |     शिकायत के बाद एक्शन में नगर पालिका, भवन मालिक को 3 दिन का अल्टीमेटम     |     नकली ट्रेडमार्क का उपयोग कर बेसन एवं आटा पैकेजिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार     |     मां जगदंबे की मनमोहक प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़     |     23 साल बाद अंबाड़ी में लौटी रामलीला की परंपरा, श्रीराम जन्मोत्सव के मंचन से गूंजा पंडाल     |     नवरात्र के चलते खंडेरा वाली माता रानी के दरबार में लग रहा मेला दूर-दूर से आ रहे भक्त     |     भोपाल पहुंचकर आचार्य संघ से लिया आशीर्वाद      |     जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर फूटा नगरवासियों का आक्रोश, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन     |     वेस्ट टू वंडर गतिविधि से एनसीसी केडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811