Let’s travel together.

हवलदार पर दुष्कर्म सिपाही पर धमकाने का केस दर्ज दोनों आरोपित सगे भाई जानिए क्या है मामला

81

भोपाल। हनुमानगंज थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर अपने ही विभाग के एक हवलदार के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने पर हवलदार के सिपाही भाई को भी सहआरोपित बनाया है। वर्तमान में आरोपित हवलदार कोलार थाने में, जबकि सिपाही बैरसिया थाने में पदस्थ है। अभी दोनों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हनुमानगंज थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि सात वर्ष पहले वह एक मामले की शिकायत करने हनुमानगंज थाने पहुंची थी। वहां उसका परिचय हवलदार मनीष यादव से हुआ था। मनीष ने मदद करने के बहाने से मोबाइल नंबर मांग लिया था। इसके बाद थाने के पास की एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। बाद में शादी करने का भरोसा देकर मनीष लगातार उसका शारीरिक शोषण करने लगा था। वह जब भी शादी करने की बात करती थी, तो मनीष टाल देता था। 15 दिन पहले उसने मनीष से शादी के बारे में स्पष्ट बताने को कहा, तो मनीष ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही किसी झूठे केस में फंसा देने की धमकी दी। साथ ही मनीष के भाई योगेश ने भी घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

एक पेड़ माँ के नाम करेला माता मंदिर परिसर में जनपद अध्यक्ष विजय पटेल ने किया पौधरोपण     |     नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस का सामूहिक उपवास      |     रायसेन में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका     |     मंगोलिया से गुरुवार को साँची लौटेंगे भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश      |     प्रशासन ने की भूमाफिया पर बड़ी कार्यवाही रसूखदारों के राजस्व विभाग ने उड़ा दिए होश      |     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह और मौन उपवास     |     43 डिग्री टेम्परेचर में उपवास पर बैठे रहे कांग्रेसी,नामांकन निरस्त मामले में निर्वाचन आयोग का किया विरोध      |     पेंशनर्स ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन      |     नाम भले ‘काॅकरोच’ हो, लेकिन एप्रोच में संजीदा होना होगा..अजय बोकिल      |     शिवपुरी में कांग्रेस का प्रदर्शन: मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में वरिष्ठ नेताओं ने किया उपवास     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811