मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
बालमपुर घाटी के ऊपर 7 अक्टूबर रात्रि अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दी थी जिसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। नीतू पति दिनेश सेन उम्र 30 वर्ष के सर में 14 टांके आए थे तो वही दिनेश सेन पिता नानु लाल सेन उम्र 33 वर्ष निवासी देहरी बालमपुर गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका इलाज एक निजी अस्पताल चल रहा था 2 दिन तक होश में नहीं आने के बाद डॉक्टरों ने सीरियस होने पर ऑपरेशन भी किया था। 8 दिन इलाज चलने के बाद मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब दिनेश सेन की मौत हो गई थी
मृतक दिनेश सेन के बड़े भैया राजेश सेन में जानकारी देते हुए बताया कि
अस्पताल वालों ने कहा कि पुलिस के आने के बाद ही पोस्टमार्टम हो पाएगा। पुलिस को बार-बार सूचित करने पर भी नहीं पहुंची। शाम 6 बजे सुखी सेवनिया पुलिस पहुंची। शाम होने के कारण अस्पताल में पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। इसके दूसरे दिन दिनेश सेन का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम करने में ही 24 घंटे का समय लग गया। अस्पताल वाले पहले तो कहते रहे की ठीक हो जाएगा ठीक हो जाएगा और एक सप्ताह बाद मेरे छोटे भाई की मौत हो गई।।उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।
एक बच्चा इशांत सेन उम्र 11 वर्ष और एक छोटी बच्ची बेबी उम्र 9 वर्ष की है।
दिनेश सेन के जाने से दोनों बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया है। पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
तीन महीनों में ही भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर 25 किलोमीटर मार्ग पर पांच मौत हो चुकी है। इसके बावजूद भी रोड को फोर लाइन नहीं किया जा रहा है।
मृतक दिनेश सेन