Let’s travel together.

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम 3 अक्टूबर से शुरूपर्यवेक्षकों की निगरानी में जिलाध्यक्षों की होगी नियुक्ति

0 73

सुरेंद्र जैन रायपुर

प्रदेश में कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम 3 अक्टूबर से शुरू हो गया है। अगले 20 दिनों के भीतर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षकों की निगरानी में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। इस दौरान प्रदेशभर में कांग्रेस नेताओं की सक्रियता तेज हो गई है। दावेदार दिल्ली से लेकर रायपुर मुख्यालय तक संपर्क साधने में जुट गए हैं।

रायपुर में दावेदारी तेज, ग्रामीण से भावेश बघेल पर नज़र

रायपुर शहर अध्यक्ष पद के लिए सुबोध हरितवाल, श्रीकुमार मेनन, विनोद तिवारी, पंकज मिश्रा और सुनील कुकरेजा जैसे नाम चर्चा में हैं।वहीं रायपुर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए भावेश बघेल, नागभूषण राव, पप्पू बंजारे,प्रवीण साहू जैसे नेताओं के बीच मुकाबला है।भावेश बघेल को स्थानीय स्तर पर सक्रियता और संगठन के कामों में निरंतर उपस्थिति के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

रायपुर में पर्यवेक्षक 8 से 15 अक्टूबर तक रहेंगे

रायपुर जिले के लिए एआइसीसी ने प्रफुल्ल गुदाढे को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वे 8 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगे और 15 अक्टूबर तक जिला, ब्लॉक और वरिष्ठ नेताओं से एक-एक कर चर्चा करेंगे। इसके बाद दावेदारों की वन-टू-वन मुलाकात के आधार पर रिपोर्ट एआइसीसी को भेजी जाएगी।

मुख्य दावेदार जिलेवार

रायपुर शहर: सुबोध हरितवाल, कन्हैया अग्रवाल, श्रीकुमार मेनन, विनोद तिवारी, पंकज मिश्रा, सुनील कुकरेजा

रायपुर ग्रामीण: भावेश बघेल, नागभूषण राव, पप्पू बंजारे, प्रवीण साहू

राजनांदगांव शहर: कुलबीर छाबड़ा, मेहुल मारू, सूर्यकांत जैन, अमित चंद्रवंशी

धमतरी शहर: विजय देवांगन, नीशू चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर, डॉ. लक्ष्मी ध्रुव

बिलासपुर शहर: शैलेश पांडेय, शिवा मिश्रा, महेश दुबे, सीमा पांडेय, अभयनारायण राय
(अन्य जिलों में भी चर्चाएं जारी हैं)

छत्तीसगढ़ के लिए एआइसीसी पर्यवेक्षक

सप्तगिरि उलाका, अजय कुमार लल्लू, सुबोध कांत सहाय, उमंग सिंगार, आर.सी. खुंटिया, राजेश ठाकुर, विवेक बंसल, डॉ. नितिन राऊत, श्याम कुमार बर्वे, प्रफुल्ल गुडाधे, चरण सिंह सपरा, विकास ठाकरे, सुहिना कावरे, सुरीता चौधरी, रेहाना रेयाज़ चिश्ती, अज़मतुल्लाह हुसैनी और सीताराम लांबा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811