मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम भगवन्तपुर में मानव विकास सेवा संघ सागर के अंतर्गत चलने बाली जन आधारित विकास प्रक्रिया द्वारा एक दिवसीय इंटरफ़ेस मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों और महिलाओं को उद्यानिकी विभाग से मैडम द्वारा चल रही सास की योजना के बारे में बताया गया ।

आर सेटी से सुधा , महेश द्वारा युवाओं, किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को रोजगार शुरू करने हेतु एवं निशुल्क ट्रेनिंग के बारे में बताया गया। एन आर एल एम से सीएलएफ अध्यक्ष रूपवती जाटव द्वारा समूह की महिलाओं को लोन लेकर अपनी आय वर्धन गतिविधियों को बढ़ाने एवं स्वरोजगार करने हेतु प्रेरित किया गया। बैंक मैनेजर राहुल सर द्वारा बैंक से संबंधित बीमा , समूह से लोन , खाता खुलवाना आदि योजनाओं के बारे में सभी लोगों को विस्तार पूर्वक समझाया गया। जिसमें मानव विकास सेवा संस्था के कोऑर्डिनेटर मनोज भदोरिया एनिमेटर जितेंद्र अहिरवार एवं भवानी सिंह सहित गांव के ग्रामीण और महिलाएं उपस्थिति रही।