रायसेन। शहर के वार्ड नंबर 14 राहुल नगर phe रोड में पर रविवार दोपहर को नाली में तीन महीने का भ्रूण मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय लोगों ने नाली में भ्रूण पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को अपने कब्जे में लिया। पुलिस भ्रूण को जांच के लिए जिला अस्पताल ले गई। जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर वैभव सिंघई ने भ्रूण की जांच की।
डॉक्टर वैभव सिंघई के अनुसार, भ्रूण की उम्र लगभग तीन महीने है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि नवजात का भ्रूण नाली में कैसे पहुंचा। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच के बाद भ्रूण के शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है। इस मामले में ड्यूटी डॉक्टर वैभव सिंघई और सिविल सर्जन डॉ. यशपाल सिंह बाल्यान के बयान भी लिए जाएंगे।