Let’s travel together.

अवैध मादक पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई, 26 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

0 882

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

रायसेन जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सतलापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 26 किलो अवैध गांजा परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से परिवहन के लिए उपयोग की जा रही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी ओबैदुल्लागंज श्रीमती शीला सुराणा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

कार्रवाई का विवरण

पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक भारी मात्रा में गांजा लेकर मोटरसाइकिल से परिवहन कर रहे हैं। सतलापुर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 26 किलो गांजा बरामद हुआ!जिसकी अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। जब्त कुल माल की कीमत 3.50 लाख रुपये है।

गिरफ्तार आरोपी

1. नवेद खान पिता मुस्ताक खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 6, कुआ मोहल्ला मंडीदीप।

2. मोसीन खान पिता यासिन खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 6, मोहल्ला , मंडीदीप।

आरोपी मोसीन खान थाना ओबैदुल्लागंज के अपराध क्रमांक 265/2023 धारा 394 आईपीसी में फरार चल रहा था! और उसके विरुद्ध धारा 173(8) जाफो के तहत विवेचना लंबित थी।

पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में एसडीओपी ओबैदुल्लागंज श्रीमती शीला सुराणा, सतलापुर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय त्रिपाठी, थाना प्रभारी नूरगंज उप निरीक्षक तेजपाल सिंह, उप निरीक्षक अरुणा साना, एएसआई अशोक तिवारी, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक दल सहित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811