रजनी खेतान इंदौर
मध्यप्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन से एफिलिएटेड 1st अकादमी रिदमिक पावर योग शिक्षा समिति के खिलाड़ी राज राजोल ने अपनी शानदार प्रस्तुति से छठवीं राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल संस्था, बल्कि पूरे इंदौर और मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है।
यह प्रतियोगिता 27 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक आंध्रप्रदेश में आयोजित की जा रही है। राज राजोल ने बैक बेंड इंडिविजुअल और आर्टिस्टिक योगासन सिंगल कैटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल किया। वे जूनियर कैटेगरी के खिलाड़ी हैं।

इस उपलब्धि पर उनके योग गुरु डॉ. बरुन कुशवाहा ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं,
मध्यप्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, सचिव दिनेश सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष मोहन सिंह राठौर, अजय बख्तारिया, प्रेम पुनिया, आरती पाल, सदस्य चंद्रशेखर तिवारी, कोषाध्यक्ष राजीव कस्तवार, मालवांचल योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दक्षदेव गौड़, तथा रिदमिक संस्था के सचिव रजनी खेतान, राधा कुशवाह, नितिन नगर, रुचि अरोरा, पुष्पा सिंह आदि ने बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया।
गौरतलब है कि इसी प्रतियोगिता से पूर्व आयोजित एक अन्य स्पर्धा में अकादमी रिदमिक पावर योग शिक्षा समिति के खिलाड़ी रवि कुमार ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।