Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल शुक्रवार 26 जनवरी 2024

0 81

मेष राशि- आपको नौकरी के नए ऑफर आ सकते हैं। काम की अधिकता रहेगी। तनाव आपके ऊपर हावी हो सकता है। अटका हुआ या उधार लिया हुआ पैसा आज आप वापस कर सकते हैं। युवाओं को मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। बजट बनाकर खर्च करेंगे तो परेशानी नहीं होगी।

 वृषभ राशि- बच्चों से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है। अजनबियों से ज्यादा मेल-जोल न बढ़ाएं, नहीं तो बाद में परेशानी होगी। घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। पति-पत्नी का आपस में अच्छा तालमेल रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

 मिथुन राशि- विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। काम में लापरवाही भारी पड़ेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। पैरों में दर्द और सूजन हो सकती है। महिलाओं के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। बिजनेस की स्थित सामान्य रहेगी।

 कर्क राशि- ज्यादा क्रोध आपके काम बिगाड़ सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने का मौका मिलेगा। अनुभवी लोगों के साथ काम करने से फायदा होगा। अनियमित दिनचर्या से पेट के रोग हो सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा।

सिंह राशि – घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है। आर्थिक रूप से आज का दिन सफलता देने वाला रहेगा। कोई नजदीकी यात्रा आज हो सकती है। अपने मन की बात सुनें तो अच्छा रहेगा।

 कन्या राशि – पैसों से जुड़ी कोई बड़ी समस्या आ सकती है। हालांकि आपके काम अटकेंगे नहीं। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आज आप अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। अगर आप प्रॉपर्टी या वाहन लेने की कोशिश कर रहे हैं एक बार और विचार करें।

 तुला राशि – बिजनेस से जुड़ी बड़ी डील आज हो सकती है। अपने खान-पान और दिनचर्या में बिल्कुल भी लापरवाही न करें। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। संतान की कोई सफलता राहत और सुकून देगी। किसी दूसरे व्यक्ति को पारिवारिक मामलों में हस्तक्षेप न करने दें। अपने निर्णय स्वयं लें।

 वृश्चिक राशि – निगेटिव विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। रिस्की कामों से बचकर रहें। कोई भी निर्णय लेने से पहले स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। विद्यार्थियों को आज मनचाही सफलता मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर परेशानी रहेगी।

 धनु राशि-अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच किसी ग़लतफ़हमी के कारण विवाद उत्पन्न हो सकता है। रक्तचाप, मधुमेह के रोगी अपनी सेहत का ध्यान रखें। प्रतिष्ठित लोगों से मिलना लाभदायक और सम्मानजनक रहेगा। अनैतिक कामों से बचें।

 मकर राशि – अदालती मामलों में सफलता मिलेगी। समझदारी से हर काम बन जाएगा। घर और बिजनेस दोनों में उचित तालमेल बना रहेगा। सेहत की स्थिति सामान्य रहेगी। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। भूमि संबंधी कार्यों में कागजात ठीक से जांच लें। सेहत में सुधार होगा।

 कुंभ राशि – कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें और छोटी-बड़ी बातों को नजरअंदाज करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। राजनेताओं से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। पैसों का लेन-देन करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। संतान से सुख मिलेगी।

मीन राशि –निगेटिव बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें तो ठीक रहेगा। पति-पत्नी के रिश्ते मधुर हो सकते हैं। कार्यभार की अधिकता से मानसिक और शारीरिक थकान रहेगी। आपको किसी धार्मिक स्थान पर जाने का मौका मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय कवि की पुण्यतिथि में मुक्ति धाम पर काव्यपाठ     |     चिकलोद सर्किल में लाखों का प्लांटेशन स्वाहा, ज़िम्मेदारों की चुप्पी पर गंभीर सवाल      |     मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |     असल ‘लीक’ तो नैतिक ईमानदारी और ऑन लाइन व्यवस्था में है…अजय बोकिल      |     सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811