Let’s travel together.

विश्व ऐतिहासिक स्मारकों के दर्शनार्थ सांची पंहुची श्री लंका की उच्चायुक्त 

0 91

 देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन 

श्रीलंका की नई उच्चायुक्त महिशिनी कोलोन  विश्व धरोहर स्थल सांची स्तूपों के दर्शन के लिए पहुंचीं। उन्होंने बौद्ध मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ महाबोधि सोसायटी श्रीलंका के प्रभारी भंते एसडीएम मनीष शर्मा एवं स्तूप प्रभारी संदीप मेहतो सीएमओ रामलाल कुश्वाह सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर उन्होंने संग्रहालय मे संरक्षित पुरा अवशेषों को भी नजदीक से निहारा ।इस अवसर पर महाबोधि सोसायटी में उन्हें एक पुस्तक भी भेंट की गई ।उन्होंने कहा कि सांची एक बौद्ध पवित्र स्थल है यह बहुत ही सुंंदरता से परिपूर्ण है यहां व्यवस्था बहुत अच्छी है ।
महिशिनी कोलोन ने बौद्ध स्मारकों की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता की सराहना करते हुए परिसर को स्वच्छ और हराभरा बनाए रखने की प्रशंसा की।
बताया जाता है कि कोलोन ने हाल ही में 9 जून 2025 को भारत में श्रीलंका की उच्चायुक्त का पदभार संभाला है। वह श्रीलंका की विदेश सेवा से वर्ष 1998 में जुड़ीं और 25 वर्षों से अधिक समय तक विभिन्न महत्वपूर्ण कूटनीतिक पदों पर कार्य कर चुकी हैं।

वह संयुक्त राष्ट्र महासभा, मानवाधिकार परिषद, सार्क और गुटनिरपेक्ष आंदोलन सहित अनेक अंतरराष्ट्रीय मंचों पर श्रीलंका का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
उनकी शैक्षणिक योग्यता में पुणे विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक, सिंगापुर की नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में स्नातकोत्तर और यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से एलएलबी शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |     पेंशनर्स ने लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा     |     अशोक शर्मा  अपनी शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए     |     विंध्य- महाकौशल प्रांत का युवा जनजातीय महिला चेहरा शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह     |     दिव्य चिंतन::चिता की राख से वसूली,ज़मीन बिहार सरकार की… निर्माण सरकार का और लाभ के हिस्सेदार सदगुरु !-हरीश मिश्र     |     हाट बाजार में पुलिस की सघन गश्त, दुकानदारों से कहा-दुकानों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811