Let’s travel together.

आवारा पशुओ से किसान परेशान, फसलों को पहुंचा रहे हैं नुकसान

0 100

– रात दिन करना पड़ रही है रखवाली

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज क्षेत्र के किसान आवारा जानवरों से परेशान हो चुके हैं। अपने खेतों को बचाने के लिए किसानों ने खेतों के किनारों पर लोहे के तार लगा दिए हैं, लेकिन खुले में घूम रहे जानवर उन्हें भी तोड़कर खेतों में घुस जाते हैं। जिससे फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। दीवानगंज निवासी सुरेश साहू, राकेश कुशवाहा , मुकेश नायक, निवास मीणा , दिनेश साहू, दशरथ विश्वकर्मा आदि किसानों ने बताया कि गांव में लोग गाय पालते हैं, लेकिन बछड़ों को खुला छोड़ देते हैं। इस वक्त गांव में हजारों की संख्या में गाय, सांड ,बछड़े खुलाे घूम रहे हैं, जो आए दिन खेतों में घुसने के साथ-साथ लोगों को दौड़ाते भी हैं। इस डर की वजह से गांव में बच्चों ने निकलना तक कम कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया इस समय धान और सोयाबीन की फसल बचाने के लिए घर का कोई न कोई व्यक्ति खेत पर हमेशा रहता है। क्योंकि कई बार छुट्टा जानवर खेत में घुसकर फसल बर्बाद कर चुके हैं। इन जानवरों को कई बार गांव के बाहर तक खदेड़ा गया है, मगर कुछ दिनों बाद फिर से ये अपने आप गांव में आ जाते हैं। इनके उत्पात से फसले चौपट हो रही है। फसलों को बचाने के लिए किसानों ने कई बार प्रशासन से गुहार लगाई, मगर आज तक किसानों की मदद के लिए तथा आवारा पशुओं को पकड़वाने के लिए प्रशासन के अलावा किसी ने भी किसानों की फसल को बचाने का प्रयास नहीं किया है। किसानों की फसल पिछले कई सालों चौपट हो रही है। किसान रात दिन मेहनत कर फसल बचाने का काफी प्रयास करने के बाद भी अब किसानों के लिए खेती घाटे की खेती हो रही है। आवारा पशुओं के कारण किसान पुरी रात भर जागकर रखवाली करने को मजबूर हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ठेका श्रमिकों को ईएसआई व ईपीएफ सुविधाएं नहीं, यूनियन ने की शिकायत     |     मंडीदीप में पानी संकट पर फूटा जनाक्रोश, नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन     |     दिनारा के वीरसरोवर तालाब व गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षण से खुलेगा रोजगार का रास्ता, पूर्व पार्षद ने दूरदर्शन पर रखी मांग       |     उदयपुरा नगर परिषद का उपयंत्री भोपाल में दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार     |     पति-पत्नी के विवाद में पति ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से गल्ला व्यापारी की पत्नी का दुखद निधन      |     हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी,तीन दुधारू भैंस मृत      |     हमलाकर लूटने वाला आरोपित गिरफ्तार      |     तुलाई में गड़बड़ी पर भड़के किसान, रायसेन-विदिशा मार्ग पर चक्का जाम     |     कुएं में पडा मिला शव पुलिस ने बरामद कर शुरू की जांच     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811