बैतूल। जिले में रविवार को मौसम का मिजाज बिगड़ गया और तेज हवा के साथ वर्षा और ओले बरस पड़े। आमला विकासखंड के छह से आठ गांवों में करीब 20 मिनट तक ओले बरसते रहे जिससे खेतों, सड़क और छतों पर ओलों की चादर बिछ गई थी। ओलावृष्टि इतनी तेज हुई है कि करीब अाधा घंटे बाद भी खेतों में ओले नजर आ रहे हैं। आमला के रविकांत उघड़े ने बताया कि ग्राम पंचायत जमदेही, लादी समेत अन्य क्षेत्रों में रविवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक मौसक का मिजाज बदल गया और तेज हवा के साथ हल्की वर्षा प्रारंभ हो गई। कुछ ही देर में तो ओले बरसने लगे। खेतों में मौजूद किसानों और मजदूरों ने जैसे-तैसे स्वयं को मकानों में जाकर सुरक्षित किया। ओले इतनी अधिक मात्रा में गिर रहे थे कि घरों की खपरैल वाली छतें टूट गईं। कई लोगाें के घरों की छतों पर लगी सीमेंट की शीट भी क्षतिग्रस्त हो गई। ओलावृष्टि के कारण खेतों में पककर खड़ी गेहूं की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। खेतों में काटकर रखी गेहूं की फसल की बालियां भी ओलों की मार के कारण टूटकर बिखर गई हैं। क्षेत्र में सब्जी की खेती करने वाले किसानों को भी खासा नुकसान पहुंचा है। आमला विकासखंड के रतेड़ाकला ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में भी ओलावृष्टि से फसलों को बेहद नुकसान हुआ है। ग्राम बड़ाखारी, सम्मूढाना में सबसे अधिक नुकसान बताया जा रहा है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.