Let’s travel together.

विधायक अनुज शर्मा की पहल पर बिटिया सेजल वर्मा के इलाज हेतु 18 लाख रुपये की स्वीकृती

0 302

– धरसीवां विधानसभा की जनता के हर सुख-दुख में उनका अनुज उनके साथ हैं, मेरी प्रार्थना है कि सेजल जल्द ही स्वस्थ हो जाए-अनुज शर्मा

सुरेंद्र जैन धरसीवा

धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छडिया, खरोरा निवासी संजय वर्मा की बेटी सेजल वर्मा, जो ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। सेजल वर्मा के इलाज के लिए धरसीवां विधायक अनुज शर्मा के प्रयास से मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के अंतर्गत ₹18 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। यह सहायता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता और जनकल्याण के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता का परिणाम है। इस अवसर पर धरसीवां विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि परिवार की इस कठिन और चुनौतीपूर्ण घड़ी में सहयोग करना मेरे लिए सौभाग्य है। मेरी प्रार्थना है कि सेजल बिटिया जल्द ही स्वस्थ होकर अपने परिवार के साथ सामान्य जीवन जी सके। सेजल को हर संभव चिकित्सा मिले और वह पूर्णतः स्वस्थ हो, इसके लिए हम सब प्रयासरत हैं। प्रदेशवासियों की स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी निरंतर संवेदनशील और प्रयासरत रहते हैं। धरसीवां की जनता की ओर से उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शादी की खुशियों पर आग का कहर,अंजनी धाम में घर जला, 12 लाख का नुकसान; सब कुछ राख में तब्दील     |     महर्षि वाल्मीकि जी की शोभा यात्रा निकली     |     मंत्री मुख्यमंत्री के घोषणा पर टिकी महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों की उम्मीदें     |     आचार्य श्री विद्यासागर महाराज और आचार्य श्री समय सागर महाराज के अवतरण दिवस पर खीर वितरण     |     क्रोध और द्वेष पर नियंत्रण ही कल्याण का मार्ग : मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     धरसीवां में BPCL के जिप लाइट गैस कनेक्शन की शुरुआत, CEO आशीष केशरवानी बने प्रथम हितग्राही     |     दिवाली पूर्व कैबिनेट से कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी उम्मीदें     |     शिवपुरी में जबरदस्ती लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर, उपभोक्ताओं में नाराजगी     |     किसानों को तय शेड्यूल पर मिलेगी बिजली? कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने दिए सख्त निर्देश, एसडीएम रोज करेंगे निगरानी     |     राहुल गांधी को मानहानि केस में बड़ी राहत, सुल्तानपुर कोर्ट ने किया दोषमुक्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811