Let’s travel together.

मुख्यमंत्री को सोमेश्वर धाम के पट हमेशा के लिए खोले जाने एवं मंदिर परिसर के गेट पर संकेत बोर्ड लगाने ज्ञापन दिया

0 211

रायसेन। औबेदुल्लागंज आए मुख्यमंत्री  मोहन यादव  को रायसेन के युवा नेता वरुण खत्री ने समस्त रायसेन वासियों के नाम से दुर्ग पर स्थित सोमेश्वर धाम के पट हमेशा के लिए खोले जाने एवं मंदिर परिसर के गेट पर संकेत बोर्ड(कृपया जूते,चप्पल बहार उतारे एवं अनुशासन में रहे)अंकित करने के संबंध में आवेदन पत्र सौंपा।
आवेदन सौंपते समय वरुण खत्री ने कहा कि हम सभी रायसेन बासी सोमेश्वर धाम के पट हमेशा के लिए खुलवाने हेतु कई आवेदन पत्र पहले भी भारत सरकार के नाम से दे चुके है एवं आज आपको भी प्रत्यक्ष रूप से अवगत करा रहे है.

मुख्य समस्या यह है कि मंदिर परिसर के गेट पे कोई संकेत बोर्ड नहीं लगा है जिससे कई पर्यटक बिना चप्पल-जूते उतारें अन्दर चले जाते है एवं मंदिर परिसर में अनुशासनहीनता भी करते है चुकी यह किला पुरातत्व विभाग के अंतर्गत आता है इसलिए हम यहां कोई संकेत बोर्ड (कृपया चप्पल जूते बाहर उतारे एवं अनुशासन में रहे) भी नहीं लगा सकते इसलिए सर्वप्रथम संकेत बोर्ड जरूर लगाया जाए तथा गार्डों की संख्या भी बढ़ाई जाए जिससे किले की देख-रेख अच्छे से हो सके।इस अवसर पर मुख्यमंत्री  ने आश्वासन देते हुए कहा कि इसे विशेष रूप से दिखवाता हूं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811