Let’s travel together.

संत मुरारी महाराज को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि,पठरिया धाम में हुआ कार्यक्रम

0 150

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की गैरतगंज तहसील के प्रसिद्ध संत श्री श्री 108 मुरारी महाराज के निधन के बाद रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आश्रम, पठरिया धाम में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तहसील और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और अपने प्रिय संत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
हाल ही में संत मुरारी महाराज के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन के बाद उन्हें उनके कर्मक्षेत्र आश्रम पठरिया धाम में अंतिम विदाई दी गई थी। उनके शिष्य पंडित सोमदेव महाराज और क्षेत्र के लोगों द्वारा आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में कई गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर सिलवानी विधानसभा के विधायक देवेंद्र पटेल भी उपस्थित रहे और उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पठरिया धाम में संत मुरारी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, जनपद अध्यक्ष विजय पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा के बाद महाप्रसादी का वितरण भी किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन-भोपाल मार्ग: खरबई में कार डिवाइडर से टकराई, टोल कंपनी की लापरवाही से हादसे जारी     |     रानी दुर्गावती जी का जन्मोत्सव समारोह मनाया गया     |     5 साल में बनी सड़क, अब गायत्री मंदिर के सामने जलभराव ने बढ़ाई परेशानी     |     नवदुर्गा और दीपावली से पहले सफेद कमल से सजे तालाब, हाईवे-18 पर राहगीर देख रहे अद्भुत नजारा     |     बालमपुर घाटी में बार-बार रिवर्स हो रहे ट्रक, हादसे का बढ़ा खतरा     |     गुरुदेव के बताए मार्ग पर चल रहा हूं : आचार्य श्री     |     फर्जी रजिस्ट्री के आरोपों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल,नगर परिषद में धरने पर बैठे कांग्रेसी     |     जैन पत्रकार महासंघ ने किए महातीर्थ चंद्रगिरि डोंगरगढ़ में आचार्य श्री की समाधि स्थल के दर्शन     |     शिवपुरी में कचरा और गंदगी के बीच मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस     |     पडोनिया में पानी की टंकी में कीटनाशक मिलाने की आशंका, समय रहते रोकी गई जल सप्लाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811